Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



प्यार एक एहसास……..

प्यार को हर इंसान अपने-अपने ढंग से परिभाषित करने का प्रयत्न करता है| प्यार की गहराई और इसकी उठती हुई तरंगों को संवाद के जरिए व्यक्त कर पाना उतना ही कठिन है जितना सूरजm को अपलक देखने की कोशिश करना| प्यार वह शब्द है जिस पर सदियों से शायरों,कवियों, गीत कारों और लेखकों ने अपनी लेखनी न चलाई हो, लेकिन प्यार के संदर्भ में सार्थक लेखन किए जाने के बावजूद किसी भी बुद्धिजीवी या संत के द्वारा आज तक प्यार की सर्वमान्य परिभाषा नहीं लिखी जा सकी| क्योंकि प्यार इंसान के मन कि वह अभिव्यक्ति है जो कहने सुनने से ज्यादा समझने की शक्ति रखती है| यह भी कह सकते हैं कि समझने से ज्यादा महसूस करने की क्षमता रखती है| हम यह बात अच्छी तरह से जानते हैं कि प्यार मानव जीवन की बुनियाद है| प्यार के बिना इंसान सार्थक और सुखी जीवन की कल्पना नहीं कर सकता| इसलिए यह बात बिल्कुल स्पष्ट है प्यार की परिभाषा को शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता| लिहाजा सारे शब्दों का अर्थ जहां जाकर अर्थ विहीन हो जाता है वही से प्यार का अंकुर जन्म लेता है| प्यार एक मधुर और सुखद एहसास मात्र है इसलिए प्यार की मादकता भरी खुशबू को सिर्फ और सिर्फ महसूस किया जा सकता है| इसलिए प्यार का विश्लेषण करने वालों ने मधुर एहसास की भाषा को शब्द विहीन भाषा की संज्ञा दी| प्यार को शब्द रूपी मोतियों की मदद से भावना की डोर में पिरोया जा सकता है लेकिन उसकी व्याख्या नहीं की जा सकती, जिसकी व्याख्या की जाती है या जिस को परिभाषित किया जा सकता है तो वह चीज दायरे में सिमट कर रह जाती है, जबकि प्यार तो सर्वत्र है और प्यार के बगैर इंसान का जीवन कोरी कल्पना मात्र है| प्यार इंसान की आत्मा में पलने वाला एक पवित्र भाव है, यह सच है कि दिल में उठने वाली भावनाओं को आप बहुत अच्छी तरह से बयान कर सकते हैं, लेकिन यदि आपके दिल में किसी के प्रति प्यार है तो उसे आप अभिव्यक्त नहीं कर सकते क्योंकि यह सिर्फ एक एहसास है, और एहसास बेजुबान होता है | प्यार की कोई भाषा नहीं होती प्यार में बहुत शक्ति होती है इसकी मदद से बहुत कुछ संभव है; यह एक जीता जागता उदाहरण है प्यार की बेजुबान भाषा जानवर भीअच्छी तरह से समझते हैं| प्यार कब कहां और किस से हो जाए इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि जहां प्यार है वहां समर्पण है और जहां समर्पण है वहां अपनेपन की भावना जागृत होती है| फिर तो यह बात बिल्कुल सत्य है जहां पर अपनेपन की भावना रूपी उपजाऊ जमीन होती है वही प्यार के बीज अंकुरित होने की संभावना प्रबल हो जाती है| अंत में मैं यही कहना चाहूंगा विशुद्ध प्रेम वही है जिसके बदले में पाने की लालसा निषेध है| आत्मा की गहराई तक विद्यमान आसक्ति सच्चे प्यार का प्रमाण है |ले

– लेखक एवं पत्रकार सलीम रजा

Leave A Comment