Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एक लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन किए गए जारी

Ujjwala-Yojana

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को लागू करने में हुई प्रगति की समीक्षा बैठक की। इसमें वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हर जिले के नोडल अफसरों (डीएनओ) ने हिस्सा लिया। नई दिल्ली में हुई इस बैठक में तेल विपणन कंपिनयों के शीर्ष अधिकारियों और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में इस बात पर जोर था कि उज्जवला स्कीम को लागू करने की प्रक्रिया तेज की जाए और इसे युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया जाए। मंत्री महोदय ने पूरे राज्य में इस स्कीम को लागू करने के लिए नोडल अफसरों को बधाई दी और पहले ही महीने एक लाख से अधिक गैस कनेक्शन जारी करने के उनके प्रयास की तारीफ की। उन्होंने नोडल अफसरों से हर योग्य लाभार्थी तक पहुंच कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि कनेक्शन समय पर जारी हो जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लाभार्थियों को सुरक्षा मानकों के बारे में जागरुक और शिक्षित किया जाए और साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं को इंश्योरेंस कवरेज भी मुहैया कराया जाए। अगर गैस कनेक्शन हासिल करने का किसी का दावा खारिज हो जाता है तो इस संबंध में उसके आवेदन का दस्तावेज रखा जाए और इसे सार्वजनिक किया जाए। इस संबंध में पारदर्शिता अपनाई जाए। नोडल अफसरों ने उज्जवला स्कीम लागू करने की दिशा में अपने अनुभवों को साझा किया और लाभार्थियों की ओर से इस योजना को मिल रही प्रतिक्रिया पर फीडबैक भी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना को काफी प्रचार मिल रहा है और लाभार्थियों की प्रतिक्रिया बेहद उत्साहवर्धक है। लाभार्थियों को नए कनेक्शन देने के लिए स्थानीय सांसद के नेतृत्व में पहल की जा रही है। मेला लगाकर गैस कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं।

Leave A Comment