बल्लूपुर फ्लाई ओवर 20 अक्टूबर और आईएसबीटी 31 अक्टूबर को पूरा करने की डेडलाइन
मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने बुधवार को सचिवालय में निर्माणधीन फ्लाई ओवर के प्रगति की समीक्षा की। निर्माण कार्याें की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताते हुए उन्होंने हर हाल में बल्लूपुर फ्लाई ओवर 20 अक्टूबर तक और आईएसबीटी 31 अक्टूबर तक पूरा करने की निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने भंडारीबाग फ्लाई ओवर निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए कहा। मुख्य सचिव ने बल्लीवाला फ्लाई ओवर की राइडिंग क्वालिटी सुधारने, ड्रेनेज और सर्विंस लेन बनाने के भी निर्देश कार्यदायी संस्था ईपीआईएल को दिए। बैठक में बताया गया कि 39.26 करोड़ की लागत से 797.34 मीटर लम्बाई का बल्लूपुर फ्लाई ओवर के निर्माण में धन की कमी आ रही थी। इसके लिए 05 करोड़़ रूपये की व्यवस्था कर कार्य में तेजी लोने के लिए कहा गया। भंडारीबाग फ्लाई ओवर निर्माण के लिए 12.18 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये थे। इसके निर्माण में कुछ अड़चन आने की वजह से कार्य रूक गया था। इसका समाधान कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गये। बैठक में सचिव लोनिवि डीएस गब्र्याल, लोनिवि और ईआईपीएल के इंजीनियर उपस्थित थे।





















