Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



बड़े मन की बात सुनाते है हम छोटे लोग मन की बात पूछते है : रावत

cm

बीजापुर अतिथि गृह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा चारधाम यात्रा फिर से व्यवस्थित कर दी गयी है। सरकार द्वारा भारी बरसात के कारण अवरूद्ध हुए मार्गों को लगभग खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा स्थगित करने का कोई बड़ा कारण नही है, इसलिए हमने निर्णय लिया है कि यात्रा संचालित रहेगी। राज्य सरकार पूरी तरह से सुरक्षित चारधाम यात्रा कराने के लिए सक्षम है, कुछ परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन उसका समाधान निकाला जा रहा है। सभी यात्रियो को उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है। बद्रीनाथ मार्ग छोटे वाहनो के लिए खोल दिया गया है। हेमकुंड यात्रा जारी है। केदारनाथ यात्रा का पैदल मार्ग से शुरू कर दी गयी है। टूटे पुलो को अस्थाई तौर पर बना दिया गया है, जिससे आवागमन हो सके। मौसम पर नजर बनाये रखने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिये गये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि सभी यात्रियों को ऋषिकेश और उसके आगे के कुछ स्थानों पर मौसम संबंधी जानकारी दी जायेेगी। इसके लिए आई.जी. गढ़वाल को जिम्मेदारी दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय लिया गया है कि यात्रियों के मोबाइल नंबर पर एस.एम.एस. के माध्यम से भी मौसम संबंधी सूचनाएं उपलब्ध करायी जायेगी।एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि वो बड़े लोग है, इसलिए जनता को अपने मन की बात सुनाते है। हम छोटे लोग है, इसलिए जनता से मन की बात पूछते है। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री रावत ने विगत दिवस सभी जिलों में फोन कर जनता से उनके मन की बात को सुना। युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर किये गये सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि उनके द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये है, कि सभी स्कूलों, कालेजो, तकनीकी संस्थानों सहित सभी शिक्षण संस्थानों के आस-पास विशेष निगरानी रखी जाय। इसके लिए पुलिस विभाग विशेष अभियान भी चलाये।

 

Leave A Comment