Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



भाजपा अपनी करनी से बाज नहीं आ रही है : सुरेन्द्र कुमार

surendra-uk

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा नेता मुन्ना सिंह चैहान द्वारा दिये गये बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं द्वारा सबके सिखाने के बाद भी भाजपा नेता अपनी करनी से बाज नही आ रहे है। कुमार ने कहा कि जनता द्वारा नकारे जाने के दुःस्वप्न भाजपा नेताओ को सताये जा रहा है। भाजपा नेताओं का आजकल सी.बी.आई. पर इतना भरोसा बढ़ गया है, वह सी.बी.आई. के भरोसे उत्तराखण्ड सहित तीन लोक पर कब्जा करने को तैयार बैठे है। श्री कुमार ने कहा कि भाजपा नेता इतने अन्तर्यामी हो गये है कि उन्हें जनता की आवाज सुनायी देने लग गई है, जनता उन्हें नकारने वाली है। इसलिए वे झूठ, फरेब की आड़ में अनर्गल बयानबाजी कर रही है।कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं ये भूल गये है कि केन्द्र में उनकी सरकार है और उस नाते उनकी राज्य के प्रति क्या जिम्मेदारी है। राज्य के विकास को सर्वोपरि रखना चाहिए। भाजपा नेताओं को विकास के मुद्दे पर केन्द्र सरकार से मांग रखनी चाहिए कि उत्तराखण्ड के विकास का जो बजट रोक रखा है, उसे जल्द जारी करे। लेकिन केवल राजनीतिक फायदे के कारण भाजपा नेता अपनी इस जिम्मेदारी को समझ नही पा रहे है। श्री कुमार ने कहा कि राज्य के विकास के विषय पर हम सभी को एक होना चाहिए। कुमार ने भाजपा नेता द्वारा लगाये गये आरोप पर कहा कि उन्हें पहले स्वःमूल्यांकन कर लेना चाहिए। उनके पार्टी के नेताओं ने खुद भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए अभी हाली ही में एक विधायक और एक महिला भाजपा नेता ने पार्टी छोड़ी है।

Leave A Comment