Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



भाजपा नेताओं के सवाल पर सवाल दागे कांग्रेसी नेता

SURENRA-KUMAR

मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा नेताओं द्वारा किये गये सवालों पर उलटे उनसे ही सवाल किये है। उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछा है कि क्या यह सच नही है कि वर्ष 2007-08 में सरकार भाजपा की आते ही सबसे पहला पुण्य यह कमाया कि सरकारी एजेंसी से काम छीनकर पौंटी चड्डा के शराब सिडिकेट को तमाम शराब संबंधी कार्य दिया गया था। दूसरा सवाल यह है कि भाजपा अपने चुनावों में शराब सिंडिकेट और रेत बजरी माफिया से धन लेती है कि नही। भाजपा मित्र इस सवाल का भी जवाब दे कि भाजपा मुख्यालय में जो चोरी हुई थी, उसमें शराब माफिया का पैसा था कि नही। भाजपा मित्र इस सवाल का भी जवाब दे कि भाजपा सरकार ने एक ऐसे शराब व्ययवसायी को एफएल-5 का लाइसेंस दिया था, जिसकी उत्तराखण्ड में फैक्ट्री भी नही थी। भाजपा नेता यह भी बताये कि पोंटी चड्डा शराब सिंडिकेट और नामधारी से उनका क्या रिश्ता है। यह भी बताये कि राज्य सरकार द्वारा जो आबकारी नीति वर्तमान में लागू की गई है, जिसमें शराब का पूरा काम निजी हाथो से छीनकर सरकारी एजेसी को दिया गया है, वह सही है या गलत है। स्थानीय उत्पाद जैसे सेब, माल्टा, नीबू, मंडुवा आदि की 5-10 प्रतिश ब्लेडिंग करना क्या गलत है। भाजपा सरकार द्वारा खनन नीति 2011 जो लागूु की गई थी, उसमें जमींदार उन्मूलन कानून का समावेश किया था कि नही। यह भी बताये कि जो भूमि दरियाबुर्द हो जाती है, उसमें किसान का अधिकार होना चाहिए कि नही। बाढ़ के बाद निजी नाप भूमि पर जो माइनर मिनरल रेत, बजरी, बोल्डर आदि आता है, उस पर किसका अधिकार होना चाहिए। भाजपा पार्टी एक जिम्मेदार राजनीतिक दल है, इसलिए उनके नेताओं को तथ्यों पर आधारित बयान ही देने चाहिए। मैं उनसे यह भी पूछना चाहूंगा कि क्या यह सच नही है कि भाजपा नेताओं ने ही अपनी पार्टी के सीएम को देश का भ्रष्टतम सीएम कहा था। क्या भाजपा नेताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पास नही किया था कि जब तक हरीश रावत सीएम है, तब तक प्रदेश में भाजपा की वापसी नही हो सकती है। क्या यह सच नही है कि हरीश रावत सरकार को बने मात्र 9 दिन हुए थे और भाजपा के नेताओं द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।

Leave A Comment