Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



भाजपा ने नोटबंदी से पहले बैंक में जमा कराए करोड़ों

india

कालेधन की नोटबंदी के जरिये अंकुश लगाने की केंद्र सरकार की मंशा सवालों के घेरे में है। आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा से कुछ दिन पहले से लेकर घोषणा वाली रात तक पार्टी ने पश्चिम बंगाल में करीब 3 करोड़ रुपये बैंकों में जमा कराए हैं। इनमें से एक करोड़ रुपये तो प्रधानमंत्री की घोषणा वाले दिन दो किश्तों में जमा कराए गए और दूसरी किश्त तो घोषणा से चंद मिनट पहले जमा कराई गई। यह सभी नोट 500 और 1000 के बताए जाते हैं माकपा की पश्चिम बंगाल इकाई के मुखपत्र गणशक्ति के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मंगलवार रात आठ बजे 500 व 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने की घोषणा से पहले ही इस फैसले की जानकारी बंगाल की भाजपा इकाई को थी। गणशक्ति का आरोप है कि घोषणा से ठीक पहले प्रदेश भाजपा इकाई ने अपने खाते में एक करोड़ रुपये नकद जमा करवा दिए। यही नही बांग्ला में प्रकाशित रिपोर्ट में बकायदा खाता संख्या भी दिया गया है। इसमें कहा गया है कि कोलकाता के चितरंजन एवेन्यू स्थित इंडियन बैंक में भारतीय जनता पार्टी की बंगाल इकाई के नाम से मौजूद खाता संख्या- 554510034 में यह रकम जमा करवाया गया है। इसके बाद माकपा राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्र और विधानसभा में वाममोर्चा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती ने अलग-अलग संवाददाता सम्मेलन कर आरोप लगाया कि यदि नोट बंदी की घोषणा को गुप्त रखा गया था तो बंगाल भाजपा ने इतना पैसा बैंक में जमा कैसे कराया। गणशक्ति की रिपोर्ट में कहा गया है कि 60 लाख रुपये एक हजार के नोट व 40 लाख रुपये 500 के नोट जमा किए गए हैं।

Leave A Comment