Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



भारतीय रेल की ई-टिकटिंग वेबसाइट ठप होने पर रेल मंत्रालय का स्‍पष्‍टीकरण

railway

आईआरसीटीसी वेबसाइट पर सुबह के समय 10 मिलियन से 30 मिलियन तक हिट |

वेबसाइट पर बढ़े हुए ट्रैफिक के समाधान के लिए आईआरसीटीसी साइट की बुकिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए अतिरिक्‍त कम्‍प्‍यूटर सर्वर लगाया जा रहा है रेलमंत्रालय की आईआरसीटीसी वेबसाइट के पिछले एक सप्‍ताह से सुबह के समय सही तरीके से काम न कर पाने के संबंध में शिकायतें दर्ज की गई हैं| रेल मंत्रालय यह स्‍पष्‍ट करना चाहता है कि आईआरसीटीसी वेबसाइट पर एक निर्धारित स्‍तर तक के लेनदेन कार्यसम्‍पादनों की क्षमता है, हालांकि 21 मई 2015 से कोटा-मथुरा रेलमार्ग पर आंदोलन के कारण रेल प्रणाली पर ट्रेनों के अप्रत्‍याशित रूप से रद्द होने से दवाब बढ़ा है, जो अभी भी जारी है। इस खंड पर दक्षिण और उत्तर के बीच और उत्तर से पश्चिम के बीच चलने वाली प्रमुख रेल सेवा आंदोलन के कारण बंद है। 27 मई, 2015 की दोपहर 1 बजे तक 208 मेल/ एक्सप्रेस रेलों को रद्द किया जा चुका है। 9 को आंशिक रूप से रद्द किया गया है और 109 रेलों को वैकल्पिक रेल मार्ग से भेजा गया है। ट्रेनों के रद्द/वैकल्पिक मार्ग से जाने के कारण टिकटों के आरक्षण को रद्द, संशोधित आरक्षण आवेदन और पूछताछ आदि का अप्रत्याशित रूप से स्तर बढ़ गया है। यह ध्यान दिये जाने योग्य है कि आंदोलन के प्रारंभ होने से अब तक प्रतिदिन 1.9 लाख टिकट रद्द किये जा रहे हैं। जबकि सामान्य तौर पर यह आईआरसीटीसी वेबसाइट पर 1.1 लाख था। इसमें 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह भी ध्यान दिए जाने योग्य है कि एक यात्रा के रद्द होने पर आगामी भविष्यगत तिथि के लिए आरक्षण का संशोधित आवेदन किया जाता है। इससे आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अप्रत्याशित रूप से हिट्स का बोझ बढ़ा है। यह भी ध्यान दिए जाने योग्य है कि जब एक यात्री अपनी टिकट रद्द करता है तो वह तत्काल टिकट के लिए प्रयास करता है और इसके लिए तत्काल समयावधि के दौरान सुबह 10.30 बजे साइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है। सामान्य तौर पर सुबह 10.00 बजे से 11.00 बजे तक 10 मिलियन हिट्स की तुलना में आंदोलन प्रारंभ होने के बाद से 22 मई, 2015 को यह 30 मिलियन तक पहुंच गया था। आईआरसीटीसी वेबसाइट ऐसी असामान्य वृद्धि के अचानक होने के लिए तैयार नहीं थी इसलिए ये शिकायतें दर्ज की गईं। हालांकि संकट के इस क्षण में समस्या से निपटने के लिए कदम उठा लिए गए हैं और अचानक बढ़े इस ट्रैफिक से निपटने और साइट की बुकिंग क्षमता बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त सर्वर लगाया जा रहा है।

Leave A Comment