Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



भाषा बोली किसी भी संस्कृति एवं सभ्यता का होता है आईना : मंत्री प्रसाद नैथानी

 

देहरादून | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री प्रसाद नैथानी ने अपने ‘काम की बात’ भाग 3 में उत्तराखंड में गढ़वाली कुमाऊंनी एवं जौनसारी बोली भाषा का इतिहास, दशा एवं दिशा पर अपने फेसबुक लाइव के माध्यम से कहा कि उत्तराखंड में दुध बोली भाषा समाप्ति की कगार पर है। आने वाली पीढ़ी केवल समझती है किंतु बोल नहीं पाती, कई लोग तो अब समझ भी नहीं पाते। भाषा बोली किसी भी संस्कृति एवं सभ्यता का आईना होती है और एक भाषा की बोली की समाप्ति का अर्थ है पूरी सभ्यता और संस्कृति का नष्ट होना। उन्होंने कहा कि भारत में 780 भाषाओं में से 250 भाषाएं विलुप्त हो चुकी है। साथ ही 400 भाषाएं एवं बोलियां बिलुप्त की श्रेणी में में आ चुकी है, जिनमें से गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी को भी संयुक्त राष्ट्र ने संरक्षण की श्रेणी में रखा है जो बहुत ही गंभीर चिंता का विषय है। ‘काम की बात’ भाग -तीन में पूर्व मंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी भाषा के संरक्षण हेतु केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपील की है। पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत के संविधान की अनुसूची में 22 भाषाओं के साथ-साथ गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी भाषा को भी सम्मिलित किया जाए। गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी भाषा के उन्नयन हेतु प्रदेश में अकादमी खोली जाए। माननीय हरीश रावत जी के मुख्यमंत्रित्व काल में मेरे द्वारा एससीईआरटी में गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी भाषा को प्रदेश के पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने का पूरा प्रारूप तैयार किया गया था, उसे तत्काल लागू किया जाए। अभी केंद्र द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत स्थानीय भाषा को बेसिक से प्रारंभ करने का प्रावधान किया गया है उसको स्नातकोत्तर स्तर तक सम्मिलित किया जाए। उन्होंने लोक भाषा के कलाकारों, लेखकों, गीतकारों – संगीतकारों एवं वाद्य यंत्रों की जानकारी एवं उपयोग करने वालों के संरक्षण हेतु सरकार से उन्हें प्रोत्साहन भत्ता प्रदान करने की अपील की। पूर्व पूर्व मंत्री ने कहा कि हरीश रावत जी द्वारा जागर महाविद्यालय की घोषणा को पूरा किया जाए साथ ही पद्मश्री प्रीतम भरतवाण को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी अतः उन्हें पूरे अधिकार भी प्रदान किए जाए। प्रदेश में गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी को राजभाषा का दर्जा दिया जाए। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस उक्त बिंदुओं पर केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार से शीघ्र समाधान की अपील करती है।

Leave A Comment