Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



महिला मित्र को बचाने के चक्कर में युवक गंगा में बहा

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा में डूब रही महिला मित्र को बचाने के चक्कर में लखनऊ का एक युवक तेज बहाव में बह गया। जल पुलिस ने युवती को रेस्क्यू कर गंगा से बाहर निकाल लिया, लेकिन देर शाम तक भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार युवक तपोवन के एक होटल में काम करता है और एक अच्छा तैराक भी है। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि मंगलवार दोपहर मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के पांडव पत्थर के पास एक युवक के गंगा में बहने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया।
बताया कि उत्तर प्रदेश के हजरतगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नगर निवासी महेश त्रिपाठी (28) पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी और रॉयल कॉशल के कृष्णा नगर निवासी भूमिका जोतवानी (26) पुत्री नरेश जोतवानी पांडव पत्थर के पास स्नान कर रहे थे। जलस्तर कम होने पर दोनों चलते हुए गंगा के बीच बने एक टापू तक पहुंच गए। दोपहर करीब दो बजे पानी का जलस्तर बढ़ने लगा। इस बीच दोनों टापू से वापस किनारे की ओर लौटने लगे। भूमिका जोतवानी ने अपना बैग, लैपटॉप आदि हाथ में पकड़ा हुआ था। अचानक उसका पैर फिसला और वह गंगा में बहने लगी। महेश उसको बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गया, लेकिन उसके पीछे तैरते हुए वह थक गया और गंगा में बहने लगा। इस बीच चीख पुकार सुन जल पुलिस के जवान सुभाष ध्यानी, रवि राणा, पुष्कर रावत, महेंद्र चैधरी और विदेश राणा ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एक राफ्ट चालक की मदद से जल पुलिस ने भूमिका को रेस्क्यू कर लिया, लेकिन महेश गंगा की धारा में ओझल हो गया। एसडीआरफ निरीक्षक ने बताया कि युवक की खोजबीन की जा रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Leave A Comment