Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



मानव सेवा में विज्ञान का योगदान

stock

विज्ञान ने रेलवे ट्रेन मोटर कारें हवाई जहाज और यातायात के अन्य साधनों का आविष्कार किया है, जिन्होंने निः सन्देह मानवीय सुख में वृद्धि की है। अब हम बहुत ही थोडे समय में बहुत दूर के स्थानों एवं देशों की यात्रा कर सकते हैं। यातायात के तीव्रगति के साधनों द्वारा विश्व के विभिन्न भाग एक दूसरे से जुड गए हैं। इसके अतिरिक्त टेलिग्राफ, वायरलैस एवं टेलीफोन, टेलेक्स जैसे सम्वादवाहन के साधनों ने भी हमारे जीवन में सुख सुविधा की वृद्धि की है। विद्युत के आविष्कार ने तो हमारे जीवन में क्रान्ति जा दी है। विद्युत घर में रात में प्रकाश करने में प्रयोग की जाती है। गर्मी में हम विद्युत के पंखे की हवा का सेवन करते हैं। इसके अतिरिक्त बिजली का प्रयोग खाना पकाने, कमरा गर्म करने, प्रेस करने, कपडे साफ करने आदि अनेक घरेलू कार्यो में किया जाता है। जिससे गृहणी का कार्य काफी आसान हो गया है। चिकित्सा और सर्जरी के क्षेत्र में भी विज्ञान ने मानवीय सुख में वृद्धि की है। विज्ञान की खोजों ने चेचक, हैजा, प्लेग, तपेदिक रेबीज, पोलियो, और कैंसर तक जैसे घातक रोगों के विरूद्ध लडने में मानव की सहायता की है। चिकित्सा विज्ञान ने बहुत सी दवाओं के रहस्यों की खोजों के दरवाजे खोलें हैं। और मानवीय कष्ट का इलाज करने के लिए नित्य नई औषधियों की खोज की जा रही है। एक शरीर से दूसरे में अंग प्रत्यारोपण की आधुनिकतम तकनीकी, लेसर के द्वारा अधिक सुरक्षित और तीव्र शरीर की सर्जरी मानवीय शरीर आन्तरिक भागों की फोटोग्राफी और उसके द्वारा रोगों का सही निदान आदि ने मानवों को अधिक अवधि तक जीवित रहने के द्वार खोले हैं। यद्यपि मृत्यु पर तो विजय प्राप्त नहीं की जा सकती किन्तु समय से पूर्व मृत्यु के प्रति सचेत रहना सम्भव हो गया। स्वास्थ्य की रक्षा की जा सकती है। रोगों की औषधियों से नियन्त्रित किया जा सकता है। और सर्जरी के द्वारा शरीर के खराब हिस्सों को निकाला जा सकता है। यह मानवीय सुख के लिए विज्ञान की देन है। वैज्ञानिक खोजों एवं आविष्कारों ने कृषि के क्षेत्र में बहुत बडे सुधार किये हैं और जमीन की उपज बढाई है ट्रैक्टर का आविष्कार अभी हुआ हैं और विज्ञान के इस यन्त्र ने काॅफी हद तक अल्प उत्पादन की समस्या का समाधान कर दिया है। कृषि के क्षेत्र में की गई वैज्ञानिक खोजों ने बीजों, खादों का बहुत सुधार कर दिया है।

Leave A Comment