Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



मीडिया फोटोग्राफर व कैमरामैन के कैमरा आदि उपकरणों का होगा बीमा

photographer

सूचना, संस्कृति व पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले कैलेण्डरों में 50 फीसदी फोटो उत्तराखंड में पत्रकारिता से जुड़े छायाकारों से लिए जाएंगे। राज्य में मीडिया में कार्यरत फोटोग्राफर व कैमरामैन के कैमरा आदि उपकरणों के लिए सूचना विभाग के माध्यम से बीमा करवाया जाएगा। जल्द ही वाईफाई व अन्य सुविधायुक्त पे्रस क्लब/मीडिया सेंटर की व्यवस्था होगी जिसमें प्रयास किया जाएगा के छायाकारों के लिए अलग से कक्ष की व्यवस्था हो। हेरिटेज स्कूल में उत्तराखंड न्यूज केमरामैन एसोसियेशन की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आयोजित 11 वीं वार्षिक राज्य स्तरीय फोटो प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उक्त घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार की ओर से प्रथम पुरस्कार विजेता को 1 लाख रूपए, द्वितीय के लिए 55 हजार रूपए व तृतीय के लिए 50 हजार रूपए दिए जाएंगे। सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री रावत ने एक फोटो क्लिक कर प्रदर्शनी का औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया व अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि पे्रस फोटोग्राफी एक ऐसी कला है जिसमें अद्भुत सूझबूझ, स्किल, एकाग्रता व एक्सीलेंस चाहिए। एक पेज के आलेख को मात्र एक फोटो से ही बताया जा सकता है। फोटो से समाचार में जीवंतता आ जाती है। उत्तराखंड के प्रेस फोटोग्राफर बहुत इनोवेटिव हैं। यह प्रदर्शनी इसका प्रमाण है। उत्तराखंड में प्रकृति व कला का सुंदर संगम है। मुख्यमंत्री ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना भी की। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, सीएम के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत, एसोसियेशन के अध्यक्ष राजेंद्र बड़थ्वाल, उपाध्यक्ष मंजुल सिंह मांजला, सचिव प्रवीण डंडरियाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मंगेश कुमार ने किया।

Leave A Comment