Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



मुख्यमंत्री द्वारा ‘‘नो ड्रग्स-उत्तराखण्ड पुलिस इनिसिएटिव’’ मोबाईल एप लांच

cm-uk

कार्यक्रम के दौरान नशा छोड़ने मे सफल रहे राहुल भारद्वाज को सम्मानित किया।

देहरादून| आज पुलिस लाईन में “Say No To Drugs” अभियान के तहत यूथ कान्क्लेव 2016 का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ‘‘नो ड्रग्स-उत्तराखण्ड पुलिस इनिसिएटिव’’ मोबाईल एप लांच किया और उपस्थित हजारों स्कूली छात्र-छात्राओं को ड्रग्स के खिलाफ जंग के लिए शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग में हमें हर हाल में जीतना होगा। अपने देश के लिए, अपने समाज के लिए। अपने आज के लिए और अपने कल के लिए। पुलिस लाईन में “Say No To Drugs” अभियान के तहत आयोजित यूथ कान्क्लेव में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग में युवाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। यह लड़ाई केवल पुलिस की नहीं बल्कि हम सभी की है। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों सभी को अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी। नशे की लत को अपने स्कूल, कालेज, मोहल्ले या आसपास न आने दें। जो साथी इस लत का शिकार हो चुके हैं, उन्हें समझाएं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई को लगातार जारी रखने को कहा। नशे के व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता के लिए लघु फिल्मों व कलाकारों का सहयोग लिया जाए। मुख्यमंत्री रावत ने नशा छोड़ने मे सफल रहे राहुल भारद्वाज को सम्मानित किया। गृह मंत्री प्रीतम सिंह ने कहा कि देहरादून शिक्षा का हब है। इसे नशे से बचाना होगा। यह हम सभी की जिम्मेवारी है। ड्रग्स का कारोबार करने वालों को पहचानकर कड़ी कार्यवाही करनी होगी। पुलिस महानिदेशक बी.एस. सिद्धू ने बताया कि अप्रैल 2015 में मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। पिछले दस माह में अकेले देहरादून जनपद में 1.5 करोड़ रूपए से अधिक मूल्य की ड्रग्स जब्त की गई है जबकि नशे के कारोबार में संलिप्त 288 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उत्तराखण्ड पुलिस की ड्रग्स की खिलाफ मुहिम लगातार जारी रहेगी। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा लांच किए गए मोबाईल एप में ‘‘काॅल पुलिस हेल्प’’, ‘‘काॅल वूमेन हेल्प’’, ‘‘काॅल एम्बुलेंस’’, ‘‘रिपोर्ट ए ड्रग एक्टीवीटी’’ के विकल्प उपलब्ध हैं। “Say No To Drugs” अभियान में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। इसमें वाट्सएप नम्बर 9997233033, फेसबुक/Doon Police ट्विटर@doon_police पर भी जाकर इस अभियान में शामिल हो सकते हैं।

Leave A Comment