Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आम जनता की समस्यायें सुनी

cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दूरभाष पर आम जनता की समस्यायें सुनी तथा उठाई गई समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से हो इसके निर्देश अधिकारियों को दिये गये है। जिलाधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान के लिये ब्लाक व तहसील स्तर पर जनताकी समस्याओं की सुनवाई के लिये शिविर आयोजित करने के साथ ही व्यापक रूप से क्षेत्र भ्रमण के निर्देश दिये गए है ताकि जनता की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जा सके।शनिवार को बीजापुर अतिथि गृह में दूरभाष पर मुख्यमंत्री रावत से वार्ता करते हुए अल्मोडा से पूरन चन्द्र काण्डपाल ने शिक्षा बिसारद को भी बीएड के समकक्ष मान्यता देने का अनुरोध किया। देहरादून के प्रवीन शाह ने शास्त्रीपुरम आमवाला में विद्युत पोल लगवाने तथा कालोनी में रोड़ लाईट के न जलने की शिकायत की। खानपुर से मोहम्मद मुमताज ने बरसात के समय पूरे गाॅव का पानी खेत में आने से खेत का कटान हो रहा है, उन्होंने पंचायत घर से नदी तक लगभग 1 किमी0 नाला बनवाने का अनुरोध किया। काशीपुर के मोहम्मद राशिद ने कहा कि वे विकलांग एवं बेरोजगार है उन्होने स्वयं को उर्दू अध्यापक के पद पर नियुक्ति दिलवाने हेतु अनुरोध किया। छिनका चमोली के विरेन्द्र सिंह असवाल ने बताया कि जून 2013 में आई दैवीय आपदा के दौरान वे घायल हो गये थे। जिसका उपचार जौलीग्रान्ट अस्पताल में करवाया। मुआवजे हेतु कई बार अनुरोध किया गया है लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। मुनस्यारी के राम सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ने मुनस्यारी-धापा-मिल्लम पैदल मार्ग का सुधारीकरण का अनुरोध किया, गोरी नदी में रिलकोट और खिलांज के बीच में झूलापुल के निर्माण, मुनस्यारी में सामुहिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टरों की नियुक्ति का भी उन्होंने अनुरोध किया। नानकमत्ता के मंगा सिंह ने एम0पी0डब्ल्यू0 आयुर्वेदिक विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत होने व 11 माह से वेतन न मिलने की शिकायत की। धूमाकोट के सन्तन सिंह रावत ने बताया कि 2006 में खालियों डांडा से तोलियों डांडा तक 10 किमी0 सड़क मार्ग स्वीकृत हुआ था जिसके के लिए 1.39 लाख रूपये स्वीकृत हुए थे। जिसमें से अभी तक केवल 5 किमी0 कच्ची सड़क बनी है। शेष सड़क निर्माण का अनुरोध किया। ढकरानी के मोहन सिंह राठौर ने अपने मकान के ऊपर से 33 हजार वोल्ट के लाईन हटवाने हेतु अनुरोध किया गया। हरिद्वार के राकेश राठौर ने पत्नी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई लेकिन अभी तक प्राप्त नहीं होने की कि शिकायत की। गरूड़ के जगदीश रावत ने चाय बगान के सम्बन्ध में अनुरोध किया। प्रेमनगर के जगजीत सिंह ने डी0पी0एस0 स्कूल में पढ़ रहे बच्चे की फीस कम करने का अनुरोध किया। ऊखीमठ की श्रीमती विश्वेस्वरी देवी ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें इन्दिरा आवास एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। अल्मोड़ा के रामानन्द अग्रवाल ने जड़ी-बूंटी के कृषिकरण के संबंध में अनुरोध किया। इसके अलावा भी बडी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर अपनी समस्याएं बताई।

Leave A Comment