Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



मुझ पर जबरन रिटायरमेन्ट थोपा गया : रावत

cm

देहरादून। निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वे दल-बदल के विरोध में 25 अप्रैल को हरिद्वार के दक्ष मन्दिर से हरकी पैड़ी तक पदयात्रा करेंगे। रावत ने कहा कि मुझ पर जबरन रिटायरमेन्ट थोपा गया है, इस समय का उपयोग वे दल-बदल के विरुद्ध जनजागरण में करेंगे। बीजापुर अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में हरीश रावत ने कहा कि जब केंद्र सरकार हाईकोर्ट के लिखित आदेश के बगैर राष्ट्रपति शासन हटाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जा सकती है, तो उन पर क्यों सवाल उठाए जा रहे हैं कि उन्होंने हाईकोर्ट का लिखित आदेश पहुंचे बगैर सीएम के रूप में कैबिनेट बैठक कैसे बुला ली और फैसले कैसे ले लिए। उन्होंने हाईकोर्ट के लिखित आदेश आने से पहले मुख्यमंत्री की हैसियत से कैबिनेट की बैठक करने को सही करार दिया। उन्होंने कहा कि यदि मुझे अगली बार पच्चीस मिनट का समय भी मुख्यमंत्री के रुप में मिलेगा तो मैं पच्चीस और जनहित के निर्णय करुंगा। श्री रावत ने यह भी कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने भी नैनीताल उच्च न्यायालय के उसी निर्णय के विरुद्ध सर्वाेच्च न्यायालय में अपने वाद को ले गए हैं अगर निर्णय का कोई प्रभाव नहीं था तो वे किस निर्णय के विरुद्ध सर्वाेच्च न्यायालय गए हैं। एक ही निर्णय पर दो यार्डस्टिक कैसे हो सकती हैं, उन्हांेने कहा कि भाजपा नेता वैमनस्य और कटुता का वार्तावरण बनाकर कांग्रेस व पी०डी०एफ० के विधायकों को धमकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से विधायकों को अधिक सुरक्षा दिए जाने का आग्रह किया गया है। श्री रावत ने कहा कि मुझ पर जबरन रिटायरमेन्ट थोपा गया है इसलिए इस समय का उपयोग वे दल-बदल के विरुद्ध जनजागरण में करेंगे। उन्होंने कहा कि वे 25 अप्रैल को दक्ष मन्दिर हरिद्वार से हरकी पैड़ी तक सायं के समय पदयात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस न्यायालय के निर्णय की बात की जारी रही है उसकी घोषणा खुली अदालत में न्यायाधीश द्वारा की गई थी, निर्णय तत्काल प्रभाव से ही प्रभावी होता है उसी आदेश के तहत उन्होने अपने कर्तव्य का पालन किया है उनके द्वारा लिए गए सभी निर्णय जनहित में तथा सीधा जनता से सम्बन्ध रखने वाले हैं।

Leave A Comment