Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



मैक्स अस्पताल की फ्री बस सेवा का शुभारंभ

हरिद्वार |  देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल ने हरिद्वार में आज अपनी फ्री और सभी सेवाओं से सुसज्जित मैक्स बस सेवा शुरू की। यह बस हरिद्वार के लोगों को मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून तक फ्री पिकअप और ड्रॉप सेवा प्रदान करेगी। यह हरिद्वार में रहने वाले उन रोगियों के लिए वरदान है, जिन्हें नियमित फॉलो-अप के लिए निरंतर यात्रा करनी होती है। मैक्स मेड बस का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और शहरी विकास विभाग के मंत्री श्री मदन कौशिक और मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के वाइस-प्रेसिडेंट, ऑपरेशंस और यूनिट हेड डॉ. संदीप सिंह तंवर ने किया। 45 सीटों वाली मैक्स मेड बस हर गुरुवार सुबह 8:30 बजे मैक्स मेड सेंटर, हरिद्वार से मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के लिए रवाना होगी और शाम 5 बजे हरिद्वार वापस आ जाएगी। हरिद्वार में पिक एंड ड्रॉप डेस्टिनेशन हरिहर मंदिर के पास रानीपुर मोड़ में मैक्स मेड सेंटर होगा। यह हार्ट अटैक के मरीजों, गर्भवती महिलाओं, वृद्धों और अकेले रहने वाले लोगों या यात्रा करने में परेशानी वाले रोगियों के लिए एक राहत है। जिन लोगों के पास कोई प्रश्न है या जो लोग एक दिन पहले अपनी सीट बुक करना चाहते हैं, वे हरिद्वार में मैक्स मेड सेंटर के प्रतिनिधि नितिन शर्मा, (9897101180) से संपर्क किया जा सकता है हरिद्वार शहर में अपनी सेवाओं का विस्तार करने और इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र के रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून का यह एक और कदम है। मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून क्लिनिकल प्रोग्राम्स में एक्सीलेंस और रोगियों के देखभाल के उच्च मानकों के लिए जाना जाता है। इसे कार्डियो साइंसेस, न्यूरोसाइंसेस, आर्थोपेडिक्स, कॉम्प्रेहेन्सिव कैंसर केयर, बैरियाट्रिक सर्जरी, मस्कुलोस्केलेटल साइंसेस, प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी और अन्य सपोर्ट स्पेशलिटी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर मान्यता मिली हुई है।

Leave A Comment