Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



यूपी में राहुल गाँधी की खाट सभा खत्म होते ही मची खटिया की लूट

Rahul-Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने आज से अपने मिशन यूपी की शुरुआत कर दी है. राहुल देवरिया से दिल्ली तक की 2500 किलोमीटर लंबी किसान यात्रा कर रहे हैं. यात्रा की शुरुआत आज देवरिया के रुद्रपुर गांव से हुई. यहां राहुल ने लोगों के साथ खाट पर चर्चा की. इसके लिए 2000 खाटों का इंतजाम किया गया था। जैसे ही देवरिया में राहुल की सभा खत्म हुई लोगों ने सभी खाटें लूट लीं. पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी इस लूट में शामिल दिखीं. जिस खाट पर जो बैठा था वही उसे लूटकर ले गया. लोगों ने पत्रकारों को भी धक्का मारकर खाटों से उतार दिया. जो लोहे की खाटें थीं, जिन्हें लोग उठा नहीं पाए बस वही थोड़ी बहुत बची हैं. खाटें लूटने के लिए लोगों ने लाठियां भी चलाईं. एक बुजुर्ग खाट ले जा रहे थे, उनसे कुछ जवानों ने धक्का-मुक्की कर खाट छीन ली. यही नहीं राहुल के काफिले के साथ जो खाने-पीने की सामग्री और मिनरल वाटर की बोतलें आई थीं, वे भी लोगों ने लूट लीं। गौरतलब है कि चर्चा शुरू होते ही लोग खाटों पर चढ़ गए थे, जिसके कारण कई खाटें टूट गईं. यही नहीं, लोगों का हुजूम राहुल की झलक पाने के लिए आगे खड़ा गया. जिससे वहां अव्यवस्था का माहौल पहले ही बन गया था. राहुल ने सभा के दौरान यहां कहा कि सरकार में आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अपने वादे भूल गए हैं. मैं अलग-अलग राज्यों में जाकर किसानों से मिला. किसान खेती करने के साथ मजदूरी करने को मजबूर हैं. मैंने संसद में सवाल पूछा था कि किसान को जो रेट मिलता है. उसमें और मार्केट रेट में इतना फर्क क्यों? किसान 40 रुपए में देता है और मार्केट में 200 रुपए की दाल होती है. यह किसकी जेब में जा रहा है, किसानों और खरीदने वालों की जेब में नहीं जा रहा है. यह बिचैलियों की जेब में जा रहा है. मैंने पीएम मोदी से कहा कि किसानों की रक्षा कीजिए. किसान देश को भोजन देता है. जब हमारी सरकार थी तो हमने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बड़े-बड़े उद्योगपतियों का माफ किया. अगर आप बड़े लोगों का कर्ज माफ करना चाहते हैं तो कीजिए, लेकिन किसान का भी कीजिए. बिजली के बिलों से किसानों को दिक्कत होती है. आप उसे आčाा क्यों नहीं करते.जब हमारी सरकार थी तो हमने मजदूरों की मदद मनरेगा से की और किसानों की मदद कर्ज माफ करके की. हमने इस यात्रा की शुरुआत मोदी सरकार पर दबाव डालने के लिए की है. किसानों की घबराहट को हम पीएम मोदी के कानों तक पहुंचाएंगे।

Leave A Comment