Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



राज्य की संस्कृति को पर्यटन से जोड़ा जाए: रावत

 

CM MEET

पीडब्ल्यूडी, सिंचाई व पर्यटन विभाग दुर्गम हाई एल्टीट्यूड क्षेत्रों में काम करने के लिए प्रतिबद्ध कार्मिकों की टीम तैयार करें। राज्य के विभिन्न भागों में रोपवे बनाने के लिए रोपवे कारपोरेशन बनाया जाए। राज्य की संस्कृति को पर्यटन से जोड़ा जाए। जून माह में देहरादून, ऋषिकेश, अल्मोड़ा में वृहद स्तर के सांस्कृतिक समारोह का अयोजन किया जाए जिसमें पूरे उत्तराखंड की झलक दिखाई दे। मंगलवार को बीजापुर हाउस में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोनिवि, पर्यटन, सिंचाई, बीआरओ, संस्कृति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए उक्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए कार्ययोजना का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। इस पर रेस्पांस भी उत्साहजनक मिला है। अब फेज-2 के लिए दीर्घकालीन विजन सामने रखते हुए कार्ययोजना बनाई जाए। चारधाम, हेमकुण्ट साहिब व कैलाश मानसरोवर यात्रा निर्बाध रूप से चले और हमारी संस्कृति भी पर्यटन से जुड़े, इसी प्राथमिकता से आगे की योजना तैयार की जाए। हमें आपदा के पहले से भी बेहतर उत्तराखंड का निर्माण करना है। केदारनाथ में बाढ़ सुरक्षा व अन्य कार्यों के साथ ही मंदाकिनी नदी के किनारे घाटों का निर्माण किया जाए। पैदल मार्ग को और अधिक सुधारा जाए। हर 100-150 मीटर की दूरी पर शेल्टर हों। सड़क मार्ग के सुधारीकरण, वन विभाग के अंतर्गत वैकल्पिक मार्ग, लैंचोली से केदारनाथ रोपवे, के काम में तेजी लाई जाए। मंदाकिनी नदी के किनारे भी घाट निर्माण व जहां-जहां सम्भव हों, छोटे-छोटे मार्केट विकसित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ मार्ग में अति संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों में यथासम्भव टनल टेक्नोलोजी का प्रयोग, वैकल्पिक मार्ग व ढ़ाल स्थिरीकरण को अपनाया जाए। यमुनोत्री व गंगोत्री पर भी विशेष ध्यान देना होगा। चारधाम से लगते अन्य पर्यटन क्षेत्रों को भी विकसित किया जाए। ताकि चारधाम के लिए तैयार की गई अवस्थापनात्मक सुविधाओं का उपयोग वर्षभर किया जा सके। बुग्यालों व ट्रेकरूट्स को भी पर्यटन की नीति के केंद्र में लाया जाए। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पारम्परिक मार्ग के साथ ही वैकल्पक मार्ग भी विकसित किया जाए। महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों व पर्यटन स्थलों में हैलीपेड बेकअप विकसित किया जाए।बैठक में केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, दिनेश धनै, मुख्य सचिव एन रविशंकर, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment