Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



रिफिल एलपीजी के लिए चौबीसों घंटे ऑनलाइन भुगतान सुविधा का शुभारंभ

LPG-Gas-Cylinder

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, द्वारा कल मुबंई में सिलिंडर बुकिंग के दौरान ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की गई । इससे पूर्व इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इसी महीने, माननीय मंत्री महोदय द्वारा वर्ष 2016 को “उपभोक्ताओं का वर्ष” के रूप में समर्पित किया गया था। एलपीजी उपभोक्ताओं को आरामदायक और सुविधाजनक सेवा प्रदान करने के लिए यह पहल एक लंबा रास्ता तय करेगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, के मार्गदर्शन में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा एलपीजी उपभोक्ताओं को लगातार बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह देखते हुए कि भारत में इंटरनेट और मोबाइल उपकरणों का उपयोग कर रहे लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, भारत सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के साथ तालमेल बनाते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों अर्थात इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आज के बदलते समय और उपभोक्‍ताओं की वरीयताओं को ध्‍यान में रखते हुए प्रौद्योगिकी आधारित उपभोक्ताओं की श्रृंखला पर ध्‍यान केंद्रित किया जा रहा है । तेल विपणन कंपनियों द्वारा सफलतापूर्वक आईवीआरएस, वेब और एसएमएस पर रिफिल बुकिंग की सुविधा, गैस कनेक्शन की पोर्टेबिलिटी, उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सीधे एलपीजी सब्सिडी हस्तांतरण के लिए “पहल” योजना को लागू किया गया है । “सहज” योजना के तहत वितरकों के शोरूम पर जाए बिना, उपभोक्‍ता नए एलपीजी कनेक्शन को प्राप्त कर सकता है । उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 13 भाषाओं में एकीकृत वेब पोर्टल www.mylpg.in शुरू किया गया है जिसमें एलपीजी से संबंधित गतविधियां जैसे बुकिंग, ट्रैकिंग, डीबीटीएल की स्थिति, वितरक प्रदर्शन, सब्सिडी प्राप्ति का विवरण, गैस कनेक्शन पोर्टिंग, और भी बहुत कुछ अन्य जानकारियां उपलब्‍ध है जिसे पारदर्शिता के लिए आपूर्ति श्रृंखला में लाया गया है ।

Leave A Comment