Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



विकास के लिए टीम भावना से कार्य करने की जरूरत : कुंजवाल

ukदेहरादून/अल्मोड़ा। प्रदेश में विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाने के साथ-साथ टीम भावना से कार्य करना होगा। यह बात प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने पर्वतीय स्वराज मण्डल जैंती में सर्वाेदयी नेता स्व. केदार सिंह कुंजवाल स्मृति सभागार में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विगत दिनों राजनैतिक घटनाक्रम के कारण विकास अवरूद्ध हो गया था। एक संवैधानिक पद पर रहने के कारण मैने अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाया जिसे प्रदेश के उच्च न्यायालय सहित सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा भी सही ठहराया गया और प्रदेश में दल-बदल कानून को भी मजबूती प्रदान हुई है। इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माताओं का स्मरण करते हुये कहा कि उनके द्वारा संविधान में जो प्रक्रिया रखी गई थी उसी के कारण हमें मजबूती प्रदान हुई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने जीवन के राजनैतिक घटनाचक्र में यह पहली घटना देखी जिसमें उन्हें अपने पक्ष को मजबूती से रखने का अवसर मिला। इससे जहाॅ एक ओर कानूनी जानकारी मिली वही दूसरी ओर संवैधानिक पद पर रहते हुये अपनी जिम्मेदारी का अहसास हुआ। इस सम्मान समारोह में सुनाड़ी से पैदल चलकर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, ब्लाक प्रमुख /कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, दिवान सतवाल, बलवन्त मेहरा, रमेश कुंजवाल, प्रताप राम, हरीश कुंजवाल, मोहन सिंह कुंजवाल, राजू जोशी, त्रिलोक सिहं, जीत सिंह ,जगत सिंह, सोबन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Comment