Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ हो : रावत

cm-uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ करने को कहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाने के लिये विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति में शीघ्रता आवश्यक है। उन्होंने वर्तमान में प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत अध्यापकों को तदर्थ रूप से नियुक्त करने के साथ ही इन्हें प्रधानाचार्य के वेतन सहित सभी प्रशासनिक अधिकार प्रदान करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने निर्देश दिये कि इस संबंध में नियमावली के तहत अन्य जो भी रियायत प्रधानाचार्यों की नियुक्ति आदि के लिये दी जा सकती हो वह दी जाए। इसके लिये उन्होंने मुख्य सचिव व अपर मुख्य सचिव को कार्यवाही हेतु निर्देश दिए हैं। सचिवालय में राजकीय प्रधानाचार्य एशोशियेशन उत्तराखण्ड की समस्याओं के संबंध में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री रावत ने निर्देश दिये कि प्रधानाचार्यों के बिना विद्यालयों में शिक्षा का वातावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इसके लिये प्रभारी के रूप से नियुक्त प्रधानाचार्यों को तदर्थ रूप से नियुक्त करने तथा उन्हें प्रधानाचार्यों का वेतन सहित अन्य सभी अधिकार प्रदान करने के संबंध में शीघ्र कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने विद्यालयों में सफाई सहायक की नियुक्ति तथा प्रधानाचार्यों को कार्यालय व्यय आदि के लिये धनराशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई का वातावरण बनाने में प्रधानाचार्यों सहित सभी अध्यापकगण सहयोग करें। उनकी समस्याओं के समाधान के लिये हर संभव प्रयास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद राजकीय प्रधानाचार्य एशोशियेशन के प्रतिनिधि अपनी समस्याओं के समाधान से संतुष्ट नजर आये तथा इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Leave A Comment