Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



विश्व में नारियल उत्पादन और उत्पादकता में भारत अग्रणी देश है- राधा मोहन सिंह

ss-polllinator

विश्व नारियल दिवस एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर भुवनेश्वर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा की विश्व में नारियल उत्पादन और उत्पादकता में भारत अग्रणी देश है। हमारा वार्षिक नारियल उत्पादन 19.8 लाख हेक्टेयर से 2044 करोड नारियल है और उत्पादकता प्रति हेक्टेयर 10345 नारियल है। देश के सकल घरेलू उत्पाद में नारियल का योगदान करीब 20000 करोड़ रुपए है। वर्ष 2015-16 में हमारे देश से 1450 करोड रुपये मूल्य के नारियल उत्पादों का निर्यात किया गया है। सिंह ने यह भी बताया कि हमारे देश में एक करोड़ से अधिक लोग अपनी जीविका चलाने के लिए इस फसल पर निर्भर करते है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने जानकारी दी कि ओडिशा राज्य को बागवानी मिशन के कार्यावन्यन हेतु वर्ष 2015-16 में 54.45 करोड़ एवं 2016-17 में अबतक 26.83 करोड़ राशि विमुक्त की गई है। इस वर्ष राज्य को केन्द्रीय हिस्से के रूप में 49.91 करोड़ की राशि प्राप्त होनी है। पिछले वर्ष राज्य 4.15 करोड़ रूपये खर्च नहीं कर पाया था। सिंह ने आशा जताई कि इस वर्ष केन्द्र से प्राप्त सम्पूर्ण राशि ओडिशा के बागवानी मिशन पर खर्च किया जायेगा। यह भी कहा कि मिशन के बजट का लगभग एक चौथाई हिस्सा फसलोपरांत प्रबन्धन अवसंरचना, खासकर कोल्ड सप्लाई चेन निर्माण करने हेतु एवं किसान उत्पादकों को सीधे बाजार से जोड़ने के लिए खर्च किया जाना चाहिए ।

Leave A Comment