Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



संत टेरेसा ने गरीबी का अपराध करने वाले विश्व के नेताओं को शर्म से झुका दियाः पोप फ्रांसिस

mother-teresa

जो अब तक कोलकाता की मदर टेरेसा थीं, अब इस शहर की संत टेरेसा हो गई हैं। रविवार को इटली की वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स चैराहे पर पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा को संत की उपाधि से सम्मानित किया। इस मौके पर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ 12 सदस्यों का प्रतिनिधमंडल भी वेटिकन पहुंचा हुआ था. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी इसमें शामिल थे। इस मौके पर वेटिकन सिटी में दुनिया भर से लाखों लोग आए थे, वहीं भारत भर के गिरिजाघरों में भी इस खास दिन विशेष प्रार्थना के लिए कई लोग मौजूद थे. इसके साथ ही आज मुंबई में मदर टेरेसा को मिली इस संत की उपाधि के मौके पर एक डाक टिकट भी जारी किया गया है। इस समारोह में पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा को दयालु संत बताते हुए कहा कि वह बीमार और त्यागे हुए लोगों की जीवन रक्षक थीं जिन्होंने गरीबी का अपराध खड़ा करने वालेश् विश्व नेताओं को शर्म से झुका दिया था। सेंट पीटर बेसालिका की सीढिय़ों से पोप फ्रांसिस ने कहा – संत टेरेसा ने दुनिया के ताकतवर लोगों तक अपनी आवाज़ पहुंचाई ताकि वह लोग गरीबी के उस अपराध के लिए खुद को दोषी महसूस कर सकें जिसे उन्होंने ही खड़ा किया है। 20वीं सदी के सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को मैकेडोनिया गणतंत्र में हुआ था और 18 साल वहां रहने के बाद वह आयरलैंड आ गईं और वहां से भारत जहां उन्होंने अपनी जिंदगी का काफी बड़ा हिस्सा बिताया. इन्होंने 1950 में मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी. कोलकाता समेत दुनिया भर में किसी भी धर्म विशेष को किनारे रखकर गरीबों की मदद और उनके प्रति करुणा भाव रखने के लिए मदर टेरेसा को जाना जाता है. 1979 में मदर टेरेसा को नोबल के शांति पुरस्कार से भी नवाज़ा गया था। वेटिकन के नियम के अनुसार संत का दर्जा पाने के लिए कम से कम दो चमत्कार करना जरूरी है. 1997 में मदर टेरेसा का निधन हो गया था लेकिन उनके नाम से दो बीमारियों के चमत्कारिक ढंग से ठीक होने के बाद वेटिकन ने उन्हें संत बनाने का फैसला लिया. इनमें से एक दावा पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिंजापुर जिले की आदिवासी मोनिका बसरा ने किया था जिनका कहना है कि उनके पेट में अल्सर था और 1998 में जब मदर टेरेसा की तस्वीर से निकली कुछ चामत्कारिक किरणों ने उन्हें छुआ तब वह बिल्कुल ठीक हो गईं। इस दावे के बाद वह 2003 में पोप जॉन पॉल द्वितीय से रोम में मिलीं. वैटिकन ने मोनिका के दावे की पुष्टि की और मदर टेरेसा को धन्य (बिटिफ़िकेशन) घोषित किया गया. इसके बाद अलबानिया में जन्मी यह नन संतवाद के थोड़ा और करीब पहुंच गईं. इसी साल पोप फ्रांसिस ने ब्राजील के इंजीनियर मार्सिलियो एंड्रीनो के उस दावे की पुष्टि की जिसके मुताबिक मदर टेरेसा के चमत्कार से उन्हें ब्रेन ट्यूमर से निजात मिली.एंड्रीनो का कहना था कि 2008 में उनके पादरी द्वारा मदर टेरेसा से प्रार्थना करने के बाद ही उनके दिमाग में मौजूद सभी ट्यूमर दूर हो गए। मदर टेरेसा को भी अपने हिस्से की आलोचना भी झेलनी पड़ी हैं. आलोचक आरोप लगाते रहे हैं कि उनके द्वारा चलाए जा रहे अस्पतालों में सफाई की खासी कमी नजर आती है, साथ ही यह भी कि कल्याणकारी काम के लिए वह तानाशाहों से भी पैसे ले लेती थीं।

Leave A Comment