Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



सहिष्णुता हमारे विश्वास व रग-रग में है : हरीश रावत

cm_r

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि सहिष्णुता हमारे विश्वास व रग-रग में है। हमारे देश में वही शासन कर सकता है जो कि दूसरो को समझने का काम करें, सभी के विश्वास व आस्था का सम्मान करें। पीटी सेमिनरी आॅडिटाॅरियम राजपुर रोड़ में ‘‘विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस’’ पर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि भारत के इतिहास में उन्हीं शासकों को महान कहा गया है जो इंसानियत से प्रेम करते थे, दूसरों की कद्र करते थे। मुख्यमंत्री ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डा.नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस परिचर्चा से हमारी सोच को नई रंगत मिली है। श्रीराम को मर्यादा पुरषोत्तम इसलिए कहा गया क्योंकि उन्होंने उस समय जनता की आवाज को सुनने का काम किया। शासकों में अशोक व अकबर को महान कहा गया है। ये इंसानियत में विश्वास करते थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी संख्या बल कम होते हुए भी लम्बे समय तक सरकार चलाने में सफल रहे क्योंकि उन्होंने भारत की तासीर को समझा और दूसरों की भावनाओं का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति के बल पर दूसरों को दबाने की कोशिशों को हमारे देश व समाज के अंदर से ही जवाब मिलता है। हमारा संविधान जिस रास्ते पर हमें ले जाना चाहता है, उस रास्ते से भटकाने की कोशिशें करने वाले कभी सफल नहीं हो सकते हैं। मेजोरिटी तभी काम कर सकती है जबकि माइनोरिटी को सुनने का काम करे। भारत के मिजाज को समझकर ही शासन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में हमेशा से ही सद्भाव की परम्परा रही है। चारधाम के समान ही हेमकुण्ड साहिब, रीठा साहिब, पिरान कलियर साहिब हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमने प्रत्येक विभाग को निर्देशित किया है कि अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में अपने बजट का कम से कम 16 प्रतिशत अवश्य व्यय करें। हमारी सरकार यह आश्वस्त करना चाहती है कि अल्पसंख्यक समुदायों की पूरी भागीदारी के साथ राज्य के सामाजिक व आर्थिक एजेंडे को आगे ले जाया जाएगा। सरकार व समाज का दायित्व है कि जो लोग अपनी आवाज को प्रभावशाली तरीके से उठा नहीं सकते हैं, उनकी आवाज को सुना जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डा.नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मांगों पर अपनी सैद्धांतिक सहमति देते हुए कहा कि इन्हें पूरा करने के लिए हरसम्भव प्रयास किया जाएगा। डा. बिंद्रा ने अल्पसंख्यकों के लिए स्वरोजगार की ऋण व अनुदान योजना में लाभार्थी के लिए आय सीमा को बढ़ाए जाने, कब्रिस्तानों के लिए भूमि उपलब्ध करवाए जाने, चारदीवारी के लिए अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत किए जाने, मदरसा बोर्ड एक्ट को जल्द लागू करने, लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व दिए जाने, कालसी में अशोक के शिलालेख को बौद्ध पर्यटन सर्किट से जोड़े जाने के लिए आग्रह किया था।

Leave A Comment