सिविल सेवा परीक्षा हेतु तैयारियां पूरी
संघ लोक सेवा आयोग, दिनांक 03.12.2016 से 09.12.2016 तक 23 केन्द्रों पर सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2016 का आयोजन करेगा । आयोग ने ई-प्रवेश पत्रों को अपनी वेबसाइट-http:@@www.upsc.gov.in पर अपलोड कर दिया है । उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकाल लें । उम्मीदवारों को उन्हें आबंटित परीक्षा-स्थल पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपने ई-प्रवेश पत्र के प्रिंट आउट को प्रस्तुत करना होगा । यदि ई-प्रवेश पत्र पर फोटोग्राफ स्पष्ट अथवा मौजूद नहीं है तब उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रत्येक सत्र के लिए समरूप फोटोग्राफ तथा पहचान संबंधी प्रमाण जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि के साथ परीक्षा स्थल पर आएं । इस परीक्षा के लिए आयोग द्वारा कोई कागजी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा । किसी प्रकार की विसंगति के मामले में उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग के सुविधा केन्द्र पर व्यक्तिगत रूप से या इसकी दूरभाष सं0 011-23381125, 011-23098543 और 011-23385271 पर संपर्क कर सकते हैं ।





















