Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का आवेदन भरने की प्रक्रिया २३ मई से

lokseva

संघ लोक सेवा आयोग दिनांक 23 अगस्त, 2015 को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2015 का आयोजन करेगा। यह प्रारंभिक परीक्षा, सिविल सेवा परीक्षा तथा भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कॉमन परीक्षा होगी और सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2015 तथा भारतीय वन सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2015 के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु संवीक्षा प्रणाली का कार्य करेगी। यह परीक्षा, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार द्वारा सरकारी गजट में दिनांक 23 मई, 2015 को अधिसूचित सिविल सेवा परीक्षा नियमावली तथा पर्यावरण, वन मंत्रालय द्वारा सरकारी गजट में दिनांक 23 मई, 2015 को अधिसूचित भारतीय वन सेवा परीक्षा की नियमावली के अनुसार देशभर में 71 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट www.upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। किसी अन्य माध्यम से आवेदन जमा करने की अनुमति नहीं है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया दिनांक 23 मई, 2015 से प्रारंभ होगी और दिनांक 19 जून, 2015 (रात्रि 11:59 बजे तक) को समाप्त हो जाएगी। परीक्षा के पाठ्यक्रम तथा इसकी योजना, परीक्षा केंद्रों, आवेदन पत्र भरने के दिशा-निर्देशों आदि की विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट www.upsconline.nic.in अथवा www.upsc.gov.in पर लॉग इन करें और उपर्युक्त दो परीक्षाओं के नोटिसों का अवलोकन करें।  सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास यह विकल्प उपलब्ध होगा कि वे सिविल सेवा अथवा भारतीय वन सेवा में से किसी एक अथवा दोनों का चयन करें। अतः, अपने विकल्प का प्रयोग करने से पहले, आवेदक आयोग की उपर्युक्त वेबसाइट पर उपलब्ध सिविल सेवा परीक्षा, 2015 तथा भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2015 के विस्तृत नोटिसों में निहित पात्रता तथा अन्य मानदंडों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें और इन्हें भली-भांति समझ लें।

Leave A Comment