Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



सीएम ने तहसील कार्यालय नारायणबगड़ का किया उद्घाटन

cm

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तहसील नारायणबगड़ का विधिवत् उद्घाटन कर 10 करोड 67 लाख 48 हजार रूपये की लागत की 12 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  ने ग्राम रैंस के विक्टोरिया क्रोस विजेता दरबान सिंह के गाॅव रैंस को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम की घोषणा करते हुए जिलाधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कालूसैंण-नलगाॅव 7 किमी. मोटरमार्ग, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरपाणी का उच्चीकरण, पन्ती से हंसाकोटी सडक निर्माण, सुनाउ स्कूल का उच्चीकरण सहित नारायणबगड में छात्रावास के जीर्णोद्वार हेतु 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लडकी के पैदा होते ही कन्याधन, स्कूल के लिए गौरा देवी कन्याधन योजना, सादी व्याह आदि के लिए कई योजनाओं सहित गर्भवती महिलाओं के लिए पोष्टाहार योजना, 60 वर्ष से अधिक की वृद्वाओं के लिए टेकहोम राशन तथा मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ के तहत यात्रा प्रारम्भ की है। निःशक्त महिला, पुरूष, बौने, विकलांग हेतु पोषण भत्ता लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कांस्टेबल तथा हर थाने में एक महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर की तैनाती जल्द की जायेगी। पीआरडी तथा होमगार्ड में भी महिलाअरें की भर्ती को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए 3 मत्रों का होना जरूरी है। पहला मंत्र खेती जिसके तहत हमें पारंपरिक खेती को बढावा देना तथा खेती के संरक्षण व संवद्र्वन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करना होगा। दूसरा मंत्र शिक्षा में गुणवत्ता लानी होगी। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें भी अपने बच्चों की शिक्षा पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देना चाहिए। तीसरा मंत्र पर्यटन को बढावा देने के लिए शिल्पकला और हस्तशिल्प पर जोर दिया जाना चाहिए। दुग्ध उत्पादन को बढावा देने के लिए गंगा गाय योजना शुरू की गयी है तथा दुग्ध संघों को मजबूत करने के लिए बोनस का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा लागू की गयी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विधानसभा व विधायक कर्णप्रयाग डाॅ अनूसूया प्रसाद मैखुरी, विधायक थराली प्रो0 जीतराम, विधायक कपकोट ललित फस्र्वाण, जिला पंचायत अध्यक्षा मुन्नी शाह, ब्लाक प्रमुख नारायणबगड हंसी देवी, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन सहित अनेक जनप्रतिनिधि व स्थानीय जनता मौजूद रहीं।

Leave A Comment