Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



सीएम हरीश रावत ने पर्यटको से की मुलाकात, चाय का उठाया लुफ्त

cm-uk

देहरादून/नैनीताल। अलविदा होते साल के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरोवर नगरी पहुंचे। नये साल का जश्न मनाने आये पर्यटकों एवं उनके परिजनों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं पर्यटकों को उत्तराखण्डी व्यंजनों एवं लोक गीत एवं लोक संगीत से भी रूबरू कराया। मुख्यमंत्री द्वारा पर्यटकों के बीच उत्तराखण्ड के श्यामखेत में उगायी गयी चाय की पत्तियों से तैयार की गयी कुल्हडों में दी गयी चाय का लुफ्त भी लिया। वहीं पर्यटकों ने मुख्यमंत्री के साथ पहाडी कटके की चाय के साथ ही पकौडी-रायता, पूए, बडा, सिंगल, आलू गुटखे व्यंजनों का आनन्द लिया। तैयार किये गये मंच पर कुमाऊंनी एवं गढ़वाली गायकों ने लोक गीत व लोक संगीत के जरिये पर्यटकों का मनोरंजन किया। वहीं उत्तराखण्ड के पारम्परिक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति भी संगीतज्ञों द्वारा दी गयी। रंग बिरंगे परिधानों में सजे होलियारो ने छोलिया नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्रीने कहा कि काफी पुराने समय से पर्यटक समय-समय पर उत्तराखण्ड का रूख करते रहे हैं। नैनीताल पर्यटन की जननी है, वहीं मसूरी पहाडों की रानी के रूप में विश्वविख्यात है। सरकार ने प्रयास किये हैं कि उत्तराखण्ड का हर शहर, कस्बा जिसका अपना पुरातन इतिहास है, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाये। इस दिशा में सरकार ने काफी हद तक इस लक्ष्य में कामयाबी हासिल की है। जाते वर्ष 2015 के आंकडों को पेश करते हुए उन्होनें कहा कि इस वर्ष प्रदेश में लगभग 15 लाख पर्यटकों ने अपनी आमद दर्ज करायी है।रावत ने कहा कि हम आने वाले समय में सहासिक पर्यटन की दिशा में काम करने की योजना बना रहे हैं। प्रदेश में ऐरो स्पोर्टस, हैली हिम दर्शन, हाॅट एयर बैलून, माउण्टेन बाईकिंग, पैराग्लाडिंग की योजना पर काम कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि अभी तक शिवपुरी, ऋषिकेश में ही रिवर राफ्टिंग हो रही थी। प्रदेश सरकार द्वारा पंचेश्वर, जौलजीवी, चन्द्रपुरी तथा पूर्णागिरी टनकपुर को भी रिवर राफ्टिंग कराये जाने के लिए चिन्हित किया है। हमारे प्रदेश में आने वाले पर्यटक यहाँ के वनों में निवास करने वाले गुलदार, लैपर्ड के साथ वक्त गुजारे, सैल्फी ले सके इसके लिए यहाँ के वन्य पार्कों में लैपर्ड सफारी की व्यवस्था भी की जा रही है। जीवन में पक्षियों एवं तितलियों से प्रेम करना अद्भुत है। इनकी संगत हमें ईश्वर से जोडती है। प्रदेश में तीन बटरफलाई पार्क तथा तीन वर्ड फैस्टिवल आयोजित करने की कार्य योजना सरकार ने तैयार की है। इसके साथ ही देहरादून में एक रैप्टाइल पार्क भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड अध्यात्म एवं ज्ञान की देवभूमि है और इस भूमि का योग विद्या से भी गहरा नाता रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए आने वाले वर्ष में प्रदेश सरकार द्वारा योग कुम्भ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने पर्यटकों के साथ नैनी झील में नौकायन किया वहीं मल्लीताल से तल्लीताल के बीच रिक्शे की सवारी का भी आनन्द लिया। वाद्य यन्त्रों की सुर लहरी पर मुख्य मंत्री पर्यटकों के साथ थिरकते हुए भी नजर आये। विधायक एवं संसदीय सचिव सरिता आर्य ने बुके देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक हेमेश खर्कवाल, सदस्य मलिन बस्ती सुधार खजान पाण्डे, दायित्वधारी मंत्री मोहन गिरी गोस्वामी, अध्यक्ष आपदा प्रबन्धन प्रयागदत्त भट्ट, उपाध्यक्ष जलागम प्रबन्ध दिनेश कुंजवाल, मुख्य प्रधान सचिव राकेश शर्मा के अलावा मारूती साह, संतोष साह, मुन्नी तिवारी, गजाला कमाल, मुकेश जोशी, मौ0 नदीम, अजय साह, जहूर आलम, ललित पंत, जया बिष्ट, मौ0 अनवार, धर्मेन्द्र शर्मा, राम सिंह कैडा, केदार पलडिया, आयुक्त कुमायूं एएस नयाल, डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल, जिलाधिकारी दीपक रावत, प्रबन्धन निदेशक धिराज गब्र्याल, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, के अलावा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक सहित बडी संख्या में पर्यटक मौजूद थे।

Leave A Comment