Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



सौहार्द : मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

देहरादून। परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल में रविवार को हिंदु मुस्लिम एकता का सौहार्द पूर्ण मिलन देखने को मिला। यहां नव पर्वतीय विकास संस्था ने सीएए का विरोध कर रहे मुस्लिम समुदाय के साथ होली मिलन समारोह आयोजित कर आपसी एकता का संदेश दिया। इस मौके पर नव पर्वतीय संस्था की ओर से मुस्लिम समुदाय के चार गणमान्य लोगों को शॉल ओढ़ाकर और गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में धरने में लगातार बैठने वाले मुस्लिम बुजुर्ग हनीफ अंसारी, रईस फातमा, नजमा खान और विरोध प्रदर्शन का संचालन कर रही एडवोकेट रजिया बेग मुख्य रूप से शामिल रही। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पंडाल में बैठे मुस्लिम समुदाय को संबोधित करते हुए एडवोकेट रजिया बेग ने कहा कि होली हमारे देश का पवित्र और दिलों को जोड़ने वाला पर्व है। हमारा विरोध सिस्टम से है। अपने देश के लोगों से नहीं। हम अपने देश को उतना ही प्यार करते हैं जितना एक सच्चे हिंदुस्तानी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस मांग के लिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं वह जायज है। उसका विरोध निरंतर जारी रहेगा। वहीं इस मौके पर नव पर्वतीय विकास संस्था के संरक्षक एडवोकेट विनोद कुमार ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की मांग जायज है। केंद्र सरकार को इस मुद्दे का सौहार्द पूर्ण हल ढूंढ कर देश की प्रगति के बारे में सोचना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के रामू राजोरिया, अभिषेक गुप्ता, जगदीश अरोड़ा, इम्तियाज अहमद, मौहम्मद इब्राहिम, शकील अहमद, वसीम अहमद, अशोक गहलोत, हिना खान, कासिम चैधरी, मेहताब अली, सरदार खान पप्पू के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave A Comment