Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



स्वामी शिवानंद अनशन करे समाप्त : हरीश रावत

cm

रायवाला से भोगपुर तक गंगा नदी में खनन पर रोक पूरी तरह से प्रभावी है। यदि अवैध खनन की शिकायत आती है, तो डीएम हरिद्वार कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। मातृसदन, हरिद्वार के प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आश्वस्त किया कि पूर्व में उनके द्वारा मातृसदन के आश्रम में गंगा नदी में बालू, बजरी, बोल्डर के चुगान के संबंध में जो निर्णय लिया गया था, उसके अनुसार कार्यवाही करने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। उक्त निर्णय पर कार्यवाही करते हुए ही संबंधित क्षेत्र में खनन के पट्टे निरस्त किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार संतो का पूरा सम्मान करती है। हमारे लिए हर जीवन अनमोल है। उन्होंने मातृसदन के प्रतिनिधियों से स्वामी शिवानंद जी का अनशन समाप्त करवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा नदी से रेता, बालू, बजरी, बोल्डर के चुगान के दृष्टिगत पर्यावरणीय परिस्थितिकी एवं रिवर मार्फोलाॅजी का परीक्षण समयबद्ध तरीके से कराने के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें मातृसदन के प्रतिनिधि सहित वाडिया इंस्टीट्यूट आॅफ हिमालयन जियोलाॅजी, भूतत्व एवं खनिकर्म ईकाई के भू-वैज्ञानिक, ड्रेजिंग काॅरपोरेशन आॅफ इण्डिया के प्रतिनिधि, पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्रालय के प्रतिनिधि व सिंचाई विभाग, उत्तराखण्ड शासन के प्रतिनिधि शामिल किए जायेंगे। पूर्व में हुई सहमति के अनुसार, जब तक उक्त एक्सपर्ट कमेटी जिसमें कि मातृसदन के प्रतिनिधि भी होंगे, अपनी जांच रिपोर्ट से यह आश्वस्त नही कर देती है कि चुगान आवश्यक हैं, तब तक संबंधित क्षेत्र में खनन पर पूरी तरह रोक जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ सरकार द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है। बड़ी मात्रा में छापेमारी करते हुए इसमें संलिप्त लोगों पर एक्शन लिया गया है। भारी जुर्माना भी लगाया गया है। मातृसदन द्वारा अर्द्धकुम्भ क्षेत्र का विस्तार करने की मांग पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि सरकार इस पर सभी संबंधित पक्षों की सहमति बनाने का प्रयास करेगी।

Leave A Comment