Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



हर माह बाल महिला सम्मान दिवस हो : हरीश रावत

cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया है। इसके लिये समेकित प्रयासो के साथ ही उन्होने जन जागरूकता के प्रति ध्यान देने के लिए प्रतिमाह बाल महिला सम्मान दिवस के आयोजन के भी निर्देश दिए। महिला स्वास्थ्य के प्रति एनिमिया एवं लिकोरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम व समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोटीवेशन प्लान तैयार करने, 12 वर्ष से विवाह की उम्र व गर्भावस्था के बाद 3-3 माह के स्वास्थ्य परिक्षण व समुचित उपचार के लिए समय सारणी तय कर इसका कैम्पेन चलाने के निर्देश भी उन्होने दिए। सचिवालय में एन0एच0एम0 व स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बच्चों व महिलाओं के लिए आवश्यक दवाईओं व पोषण सम्बंधी कीट तैयार किये जाएं तथा यह प्रयास किये जाएं कि इसकी पहली कीट प्रत्येक ब्लाॅक के एक गांव में निश्चित रूप से शीघ्र पहुंच जाए। इस प्रकार सभी गांव तक इस कार्यक्रम की पंहुच बनाने के लिए इसे अभियान के रूप में संचालित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ए0एन0एम0 व आशाओं के साथ ही एन0एच0एम0 कर्मियों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए, यदि उन्हें समय-समय पर प्रशिक्षित किया जाता रहेगा तो स्वास्थ्य सेवाओ का विकास हो सकेगा तथा लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं पर परिवार की जिम्मेदारी होती है जिस वजह से वो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती। ए0एन0एम0 व आशाओं के माध्यम से उन्हें उचित सलाह व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जाए। उन्होने सभी जिला चिकित्सालयों को सुविधायुक्त बनाने, पीएचसी में फार्मासिस्टों की नियुक्ति, ए0एन0एम0 सेन्टरों में ए0एन0एम0 की नियुक्ति के साथ ही इन केन्द्रों पर भी सुविधा के विकास पर ध्यान देने को कहा। उन्होने आशाओं को दी जाने वाली सुविधाओं पर भी ध्यान देने को कहा ताकि बाल व महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व मददगार बन सके। उन्होने एन0एच0एम0 कार्मिको की समस्याओं के समाधान के भी निर्देश दिए।

Leave A Comment