Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



हल्द्वानी : रेलवे की जमीन पर बने चार सौ घर ध्वस्त

 

हल्द्वानी। नैनीताल हाई कोर्ट  के आदेश पर गुरूवार को जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए लालकुआं रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बसाई गई नगीना कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। स्थानीय लोगों द्वारा इस कार्रवाई का विरोध करने पर उनकी पुलिस के साथ हल्की नोक झोंक भी हुई वही विरोध प्रदर्शन करने पर 20-25 लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में दायर एक जनहित याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट द्वारा अभी बीते दिनों इस अतिक्रमण को हटाने के आदेश रेलवे व जिला प्रशासन को दिए गए थे। लालकुआं रेलवे स्टेशन के पास बसी इस नगीना कॉलोनी में कुल मिलाकर लगभग 400 कच्चे-पक्के मकान, दुकाने आदि बने हुए हैं जिनमें 4000 के आसपास आबादी रहती है। रेलवे प्रशासन द्वारा इन्हें एक सप्ताह पूर्व नोटिस जारी कर कहा गया था कि एक सप्ताह में वह स्वतः अतिक्रमण हटा ले और जमीन को खाली कर दें अन्यथा प्रशासन अपनी कार्रवाई करेगा। बीते कल भी रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा इस इलाके में मुनादी कराई गई थी लेकिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया।।गुरूवार सुबह जब रेलवे और हल्द्वानी प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ कॉलोनी में पहुंची और बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की गई तो अफराकृतफरी का माहौल बन गया कुछ लोग और स्थानीय नेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें हिरासत में ले लिया और कार्यवाही जारी रखी। स्थानीय प्रशासन द्वारा मौके पर एक कंपनी पीएसी सहित 300 से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं एसडीएम हल्द्वानी से लेकर एसएसपी तक अन्य अधिकारियों के साथ मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक बुलडोजरों से टीन शेड और कच्चे-पक्के मकान व दुकानों को तोड़ा जा रहा था। जिन लोगों के घर मकान दुकान तोड़े जा रहे हैं वह भले ही अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कह रहे हो लेकिन उनकी याचिका कब तक दायर हो पाती है और कब तक उस पर सुनवाई होती है इसका कुछ पता नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आज शाम तक ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी। अभी फिलहाल तो पीड़ित लोग अपना घर गृहस्ती का सामान समेटने में लगे हैं और बुलडोजर की कार्यवाही जारी है। इस अतिक्रमण को रेलवे द्वारा हल्द्वानी स्टेशन के आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण के लिए हटाया जा रहा है क्योंकि यहां से कई अतिरिक्त ट्रेनें दूसरे राज्यों को चलाए जाने की योजना है।

Leave A Comment