Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



12 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में पर्यटक हेल्पलाइन दो माह में : डॉ. महेश शर्मा

Mahesh_Sharma

पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) और नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि अतुल्य भारत पर्यटक हेल्पलाइन 12 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में अगले दो माह की अवधि के भीतर शुरू होगी ताकि भारत आने वाले पर्यटकों की सहायता हो सके। डॉ. महेश शर्मा आज यहां पर्यटन मंत्रालय, सीएनएन और यूएनडब्ल्यूटीओ की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित “पर्यटन छवि और प्रभाव” के विषय पर एक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। फिलहाल हेल्पलाइन दो भाषाओं यानि अंग्रेजी और हिंदी में संचालित है। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पर्यटन काफी हद तक देश की छवि पर निर्भर है और पर्यटन मंत्रालय पर्यटन पर सकारात्मक प्रभाव कायम करने के उद्देश्य से पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार के लिए पर्यटन को शीर्ष प्राथमिकता है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्वभर में भारत को बढ़ावा देने में सबसे बड़ा दूत बन गए हैं। डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि सरकार मार्च 2016 तक 150 देशों के लिए ई-टूरिस्ट वीजा उपलब्ध कराएगी। पिछले नवम्बर में ई-टूरिस्ट वीजा की शुरूआत के बाद 76 देशों के 1.5 लाख से भी अधिक लोगों ने ई-टूरिस्ट वीजा प्राप्त किए हैं। इस कार्यशाला में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय में सचिव डॉ. ललित के. पंवार और पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ राज्यों के पर्यटन विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Leave A Comment