15 अगस्त को रोटी डे क्लब 11000 जरूरतमंद बच्चों को बांटेगी पेन पेंसिल, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Wednesday, August 14, 2024 · Leave a Comment

देहरादून | रोटी डे क्लब के अंतरराष्ट्रीय संस्थान अध्यक्ष साहिल यादव द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जहां उंन्होने बताया कि 15 अगस्त 2024 को रोटी दे क्लब 11000 जरूरतमंद बच्चों को पेन पेंसिल नगर निगम देहरादून के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न स्कूल में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को यह पेन पेंसिल कापियां आदि शिक्षण समाग्री देने का महादान अभियान होगा | इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर घर शिक्षा है, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने के बाद यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत माता और देश की बेटी विनेश फोगाट को समर्पित किया जाएगा | इस अबसर पर रोटी डे क्लब के महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, महक रावत, विवेक थापा प्रियांक फरासी , सचिन सिंह , हर्षित चौहान, अंकित यादव, पूजा यादव, संजीव, रेखा , विद्या मोनाल, संजना गुंजन ,सोनल ,अवनी आदि उपस्थित थे |