Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



57 दिनों में 10 लाख तीर्थ यात्रियों ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन

 

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। 2023 की यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आ रहे हैं तथा आज 57 दिन पूर्ण होने पर लगभग 10 लाख तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा पार हो जाएगा तथा पिछली यात्रा की तुलना में इस बार यात्रियों की संख्या में 18 से 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मौसम भी अब ठीक होने लगा है तथा श्रद्धालुओं की संख्या में 15 जून के बाद संख्या कम होने लगती थी इस बार श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन 15-16 हजार की संख्या दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा यात्रा मार्ग में जगह-जगह रैन शल्टर का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही केदारनाथ में यात्रियों के रहने की सुविधा भी बढाई गई है तथा उचित मूल्य पर यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग के सभी पड़ावों पर वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमें जन सहभागिता की भी महत्वपूर्ण भूमिका है तथा प्रत्येक सप्ताह किसी न किसी क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें संबंधित जिम्मेदार विभागों जिसमें जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत, सुलभ इंटरनेशनल, स्वयं सेवी संस्थाएं द्वारा इसमें बढ चढकर भागीदारी कर रहे हैं। जिसमें गीले व सूखे कूड़े को अलग किया जा रहा है। सूखे कूड़े को काॅम्पेंक्ट कर रिसाईकिलिंग के लिए भेजते हैं अभी तक 35 से 40 हजार प्लास्टिक की बोतलों को रिसाईकिलिंग के लिए भेजा जा चुका है। इसके साथ ही घोड़े-खच्चरों की लीद एवं बचा हुआ खाद्य पदार्थ को कंपोस्ट करते हैं।   जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के मध्यनजर पहले से ही तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग सहित राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य संभावित संवेदनशील भू-स्खलन क्षेत्रों में फोर्स सहित जेसीबी एवं आॅपरेटर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम निरंतर कार्य कर रहा है। यदि कहीं किसी तरह की घटना एवं भू-स्खलन होता है तो यात्रियों को जगह-जगह सुरक्षित जगह रोककर यात्रा का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान यात्रियों की संख्या में कमी आ जाती है। यदि मौसम ठीक रहता है तो यात्रियों को आगे के लिए भेज दिया जाएगा।

Leave A Comment