Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



मंडलायुक्त ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का किया समीक्षा

uk-doon

आयुक्त गढ़वाल मंडल, विनोद शर्मा ने देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। शर्मा ने कहा कि चार धाम यात्रा उत्तराखण्ड के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आध्यात्मिक महत्व होने के साथ ही इसका राज्य की आर्थिकी की दुष्टि से भी महत्व है। मंडलायुक्त शर्मा ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व, पुलिस, लोक निर्माण विभाग व पर्यटन के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर यात्रा मार्गों का भौतिक सर्वे कर पाई जाने वाली कमियों को अगले एक माह में दुरूस्त कर लिया जाए। यात्रा मार्ग पर पेयजल, शौचालयों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी प्रकार की विपरीत स्थिति होने पर प्रशासन के अधिकारी यात्रियों के सम्पर्क में रहें। श्री केदारनाथ व बदरीनाथ के साथ ही यमुनोत्री व गंगोत्री पर भी विशेष ध्यान देना होगा। मंडलायुक्त शर्मा ने कहा कि यात्रा मार्ग पर जहां-जहां भी सड़क को ठीक करना हो, पैराफिट व साईनेज बोर्ड लगाए जाने हों, जनसुविधाओं की व्यवस्था करनी हों, चिन्हित करते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से व्यवस्थाएं समय पर कराना सुनिश्चित किया जाए। दुर्घटना सम्भावित स्थलों पर विशेष सावधानी बरती जाए। भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों में ऐसी व्यवस्थाएं की जाएं कि मार्ग अधिक समय तक बाधित न रहे। इसके लिए चिन्हित स्थलों पर जेसीबी व अन्य आवश्यक उपकरणों सहित सक्षम स्तर के अधिकारी/अभियंता तैनात किये जाएं। मंडलायुक्त शर्मा ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर जाने वाली बसों व अन्य वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित कर ली जाए। इस बात पर लगातार नजर रखी जाए कि ओवर लोडिंग व शराब पीकर गाड़ी न चलाई जा रही हो। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। चारधाम यात्रा के दौरान ढ़ाबों पर खाने-पीने की वस्तुओं की रेटलिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए। जिला प्रशासन अपने-अपने क्षेत्राधिकार में इसकी रेंडम चेकिंग करे। यात्रा बसों पर यात्रा बोर्ड लगे होने चाहिए। बसों व टैक्सियों पर फोन नम्बर प्रदर्शित किए जाएं ताकि चालक द्वारा ट्रेफिक नियमों का उल्लंघन किए जाने पर यात्री शिकायत कर सकें।

Leave A Comment