क्रिकेट : सचिवालय रॉयल रेंजर और सचिवालय जायंट्स की रोमांचक जीत
Posted by Pehchanexpress Admin on Sunday, November 29, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | सचिवालय प्रीमियर लीग 2026 प्रतियोगिता में आज पहले मुकाबले में सचिवालय जायंट्स ने सचिवालय स्मैशर्स को 07 रनों से हराया। पहले खेलते हुए जायंट्स ने 07 विकेट पर 178 रन बनाए। मनदीप ने 67 और सुनील ने 35 रन बनाए। विवेक और राजीव ने 02-02 विकेट लिए। जवाब में स्मैशर्स की टीम 171 रन ही बना सकी। मदन ने 71 रन बनाए। ओमीश और राकेश जोशी ने 03-03 विकेट लिए। राकेश जोशी मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे हाई-स्कोरिंग मैच में सचिवालय रॉयल रेंजर ने पहले खेलते हुए 03 विकेट पर 206 रन बनाए। अजीत ने 72, टी एच खान ने 57 और दिवाकर ने 48 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बुल्स 20 ओवर में 174 रन तक ही पहुंच सकी। महेश धर्मशक्तू ने 67 रन बनाए। इस तरह रॉयल रेंजर्स ने 32 रन से मैच जीत लिया। अजीत मैन ऑफ द मैच बने।