रवि रन्सवाल के बल्लेबाज़ी से सचिवालय स्मैशर्स की जीत
Posted by Pehchanexpress Admin on Friday, November 27, 2026 · Leave a Comment

सचिवालय प्रीमियर लीग 2026
अपने मुकाबले में सचिवालय जायंट्स को मिली जीत
देहरादून | सचिवालय प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे दिन के पहले मुकाबले में सचिवालय जायंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। कपिल ने शानदार 76 रन बनाए। सौरभ उनियाल ने 02 विकेट लिए। जिसके जवाब में सचिवालय रॉयल रेंजर्स की टीम 12.4 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। अजीत शर्मा ने 25 रन बनाए। राकेश जोशी ने 6 विकेट चटकाए। कपिल गंगवार मैन ऑफ द मैच बने।

वहीं दूसरे रोमांचक मैच में सचिवालय बुल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाए । सुधांशु राणा ने 59 और भूपेंद्र जोशी ने 44 रन बनाए। मदन और नवीन ने 02-02 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिवालय स्मैशर्स ने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 214 रन बनाते हुए जीत दर्ज की, जिसमें रवि रन्सवाल ने 38 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 87 रन की धमाकेदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।