Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



कम भोजन ज्यादा काम अच्छे स्वास्थ्य के लिये लाभदायकः डाॅ. संजय

DR

देहरादून। संजय आॅर्थोपीड़िक स्पाइन एवं मैटरनिटी सेन्टर जाखन एवं सेवा सोसाइटी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ”अच्छे स्वास्थ्य का महत्व” जन जागरूकता व्याख्यान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक गणेश जोशी, विशिष्ठ अतिथि स्वास्थ्य महानिदेशक डीएस रावत, सीएमओ डाॅ0 वाईएस थपलियाल ने किया। जागरूकता कार्यशाला में डाॅ. वीकेएस संजय ने कहा कि कहावत है कि पहला सुख, निरोगी काया या फिर जान है तो जहान है जैसी कहावतें अच्छी तरह से सिद्ध करती हैं कि कोई व्यक्ति अपने जीवन का पूरा आंनद तभी उठा सकता है जब वह शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ होगा। डाॅ. संजय ने अपने सम्बोधन में पावर प्वाइंट स्लाइड के माध्यम से यह बताया कि भोजन, कसरत, काम, नींद, खेल, योगा इत्यादि अच्छे स्वास्थ्य के लिये बहुत महत्वपूर्ण हैं। रोगों से बचने के लिये संतुलित पोषक भोजन, भूख लगने पर ही भोजन करना और भोजन करते समय भोजन की मात्रा पर ध्यान रखना, अच्छे और लम्बें स्वास्थ्य के लिये महत्वपूर्ण बातें हैं। हमें अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखनें के लिये अपनी दिनचर्या के जितना हो सकें उतने सभी काम स्वयं करने चाहिए। काम ऊब, दुर्गुण और गरीबी को तो नष्ट करता ही है और अच्छें स्वास्थ्य को भी जन्म देता है। डाॅ. संजय का मानना है मनुष्य को भोजन कम और काम ज्यादा मिलना चाहिये। मनुष्य की दिनचर्या का स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है। शराब और धुम्रपान का स्वास्थ्य के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है जबकि हरी चाय, तुलसी, योगा का अच्छा असर पड़ता है। हँसना और खेलना स्वास्थ्य वर्धक है। हर प्राणी कि खाने की तरह ही, नींद एक मूलभूत आवश्यकता है। कोई भी व्यक्ति 48 घंटे से ज्यादा बिना सोये नहीं रह सकता। अच्छे स्वास्थ्य के लिये नियमित रूप से लगभग 8 घंटे सोना चाहिये। जो व्यक्ति सो नहीं सकता वह स्वस्थ व्यक्ति भी नहीं हो सकता। 80 प्रतिशत मनोरोगियों को नींद न आने की बीमारी होती है। नींद ना आना पागलपन के सबसे पहले लक्षण है। डाॅ. बी.के.एस. संजय ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं ने एक महामारी का रूप ले लिया है और अपने देश में 90 प्रतिशत दुर्घटनाएं चालक की गलती से होती हैं। नींद का अभाव नशें का प्रभाव सड़क दुघर्टनाओं के मुख्य कारण हैं। रात की दुर्घटनाएं अधिकाँश जानलेवा होती हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, डाॅ. बी.के.एस. संजय ने आये हुए लोगों से अपील की कि हमें रात में कम से कम सड़क यात्रा करनी चाहिये। जो लोग काम अच्छे तरीके से करते और ज्यादा करते हैं, उन्हें ही ज्यादा और अच्छी नींद आती है और वही लोग ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। आदमी की अधिकांशतः जरूरतें काम से ही पूरी होती है चाहे वह मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता भोजन या फिर मनोवैज्ञानिक उन्नति। डाॅ. बी. के. एस. संजय ने कहा यदि आप मेसलो के सिद्धान्त की बात करें, तो हर तरह की उन्नति करने का सब से अच्छा साधन कुछ और नहीं केवल काम है किसी भी आदमी की पहचान उसकी जाति, धर्म, रंग, लिंग या राष्ट्रीयता इत्यादि से नहीं बल्कि उसके काम से होती है। डाॅ0 प्रतीक संजय ने आये हुए मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का आभार जताया और कहा कि यह सब यहाॅ पर आये हुए सभी व्यक्तियों के सहयोग से ही संभव हुआ है एवं भविष्य में भी हमारी संस्था आपके सहयोग की आकांक्षी रहेगी। इस कार्यक्रम में समाजसेवी योगेश अग्रवाल, डाॅ0 अशुतोष शर्मा, डाॅ0 अर्चना गुलाटी, डाॅ0 एस. एन. सिंह, डाॅ0 अश्वनी काम्बोज, डाॅ0 एच. एन. चन्दोला, डाॅ0 रमन नाकरा, डाॅ0 मोहम्मद् अकरम, डाॅ0 सलिल बलोदी, डाॅ0 सुजाता संजय, डाॅ0 वी. के. नौटियाल, डाॅ0 ए. पातरा, डाॅ0 मनीष झा आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment