टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी
देहरादून | खुशखबरी उत्तराखंड मे टेलेंट की कमी नहीं है ओर उसको तराशने ओर संवारने के लिए 27 सालों से निरंतर लगे हुए है उत्तराखंड ओर देश के फेमस खेल विशेषज्ञ / पूर्व नेशनल फुटबाल खिलाडी,रेफरी, इंटरनेशनल कोच, सेलेक्टर, अनगिनत इंटरनेशनल, नेशनल ओर स्टेट अवार्ड से सम्मानित डॉ विरेन्द्र सिंह रावत डॉ रावत ने बताया की 27 वर्षो से प्रत्येक वर्ष हमारे द्वारा अनेकों खिलाड़ियों को कोचिंग देकर उनको खिलाडी, कोच ओर रेफरी बनाया है जो आज राज्य ओर देश का नाम रोशन कर रहे है नेशनल ओर इंटरनेशनल स्तर पर इसी कड़ी मे देहरादून फुटबाल एकेडमी ( डी एफ ए ) के गूलर घाटी स्थित फुटबाल ग्राउंड मे 1 नवंबर को उत्तराखंड का अंडर 13, 15, 17 का टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल का ट्रायल हुआ था जिसमे प्रदेश भर से 175 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था जिसमे सेलेक्टर डॉ वी एस रावत, तुषार, विमल सिंह रावत, आशीष नेगी, हिमांशु, हर्षित, मनोज नेगी द्वारा 21 खिलाड़ियों का सिलेक्शन हुवा जिसमे अंडर 13 मे अकश नेगी, अदवीक थापा, विहान राठौर, स्वपनिल सैनी, धुर्व कुमार गौतम,आरुष सिंह नेगी अंडर 15 मे शिवांश शर्मा, आदर्श चौधरी, तनिष्क रमोला, अभिनव नेगी, लक्ष्य नेगी, सौर्य बिष्ट, अनुज राज एवं अंडर 17 मे
आदित्य चौरशिया, यश चौहान, आश्विन, ऋषभ, युवराज थापा, आयुष राठौर, अंकुर साह, कृष्णा उप्रेती
चुने गए, 21 खिलाडी दिसम्बर माह मे नार्थ जोन नेशनल ट्रायल के लिए गुड़गांव जायेंगे उसके बाद चुने हुवे खिलाडी फाइनल सिलेक्शन के लिए जनवरी 2027 मे पुने जायेंगे जहाँ पर समस्त भारत देश ओर विदेश के फेमस प्रोफेशनल क्लब, एकेडमी इन खिलाड़ियों को अपने क्लब एकेडमी के लिए 100 प्रतिशत ओर 50 प्रतिशत मे कोचिंग देकर जिसमे रहना, खाना, एजुकेशन ओर वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग देंगे जिससे उनका उज्जवल भविष्य बनेगा इंडियन टीम, आई लीग, इंडियन सुपर लीग ओर विदेश के क्लब मे खेलकर अपना नाम कामयेंगे डॉ रावत ने बताया की हाल ही मे उनके द्वारा तैयार 2012 मे अनिरुद्ध थापा की इंडियन सीनियर टीम का कप्तान बनाया गया यें उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है
डॉ रावत ने बताया की टाइगर कैपिटल एक वित्तीय सेवा कंपनी, वर्ष 2024 से इंडिया खेलो फुटबॉल की सी एस आर पार्टनर है। यह जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने, प्रतिभाओं की पहचान, बालिकाओं की भागीदारी और युवाओं के लिए करियर के अवसर उपलब्ध कराने में इंडिया खेलो फुटबाल का सहयोग कर रही है।





















