Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



नदियों के पुनर्जीवन पर ठोस कदम उठाये सरकार : मैड

MAD

देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन मेकिंग ए डिफ्रेंस बाए बीईंग द डिफ्रेंस (मैड) ने बुधवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में देहरादून की सिकुड़ती जल धाराओं (रिस्पना, बिंदाल एवं सुसवा) नदियों के पुनर्जीवन के संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से हुई अपनी वार्ता का ब्योरा दिया। मंगलवार को हुई इस बैठक में मैड के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान (NIH), रुड़की द्वारा बनाई गई रिपोर्ट की एक प्रति साझा करी जिसमें रिस्पना को बारहमासी नदी का दर्जा दिया गया था एवं बिंदाल में भी अस्सी के दशक तक हमेशा जल होने की बात की गई थी। इस रिपोर्ट के जरिए राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रुड़की द्वारा एक करोड़ रुपए की मांग की गई थी ताकि पुनर्जीवन एवं आगे के शोध किए जा सकें। गौरतलब है कि मैड संस्था के कई अभियानों के बावजूद राज्य सरकार द्वारा अब तक इस मांग पर कोई अमल नहीं हुआ, और नदियों के पुनर्जीवन के लिए राज्य सरकार एक करोड़ रुपए की राशि खर्च करने को अब तक तैयार नहीं थी। इसके संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्सुकता दिखाई और उक्त मांग को गंभीरता से लेने की बात कही। इस बैठक में मैड के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का ध्यान केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के उस आदेश पर भी आकर्षित किया जिसमें रिस्पना-बिंदाल नदियों को गंगा बेसिन का भाग घोषित किया गया था। अप्रैल २०१६ में जारी हुए इस आदेश को, देश के तत्कालीन केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को मैड द्वारा प्रस्तुति देने के बाद संभव हुआ था। मुख्यमंत्री रावत ने इस आदेश का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि नदियों को बचाने के कार्यक्रम उक्त आदेश के अनुरूप किए जाएंगे। अपनी प्रस्तुति में मैड ने नदियों के तलों पर बसे लोगों के पुनर्वास की मांग उठाई और साफ किया कि रिस्पना नदी में केलाघाट से मक्रैत तक के क्षेत्र में सरकार निर्माण पर प्रतिबंध लगाने पर गौर करे। गौरतलब है कि यह बात तब भी उभर कर आई थी जब जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने अगस्त २०१५ में जनपद के सभी विधायकों, विभागीय अधिकारियों एवं मैड प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी। उक्त बैठक के मिनट भी संस्था ने अपने द्वारा दिए गए ज्ञापन के साथ प्रेक्षित किए, ताकि पिछली सरकार की घोषणाएं जिन पर अमल नहीं हुआ था, उन पर अमल हो। संस्था की समन्वयक स्वाती सिंह एवं सदस्य करन कपूर, विश्वास पांडेय, विजय प्रताप सिंह समेत अन्य भी मौजूद रहे।

Leave A Comment