Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



जल्द खुलेगा जैनेरिक दवाओं का स्टोर : डीएम

generic_drugs

नैनीताल। जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी दीपेन्द्र कुमार चैधरी ने जिला कार्यालय में रेडक्रास समिति की बैठक लेते हुये कहा कि जनपद में शीघ्र बीडी पान्डे चिकित्सालय नैनीताल, बेस चिकित्सालय पुरूष एवं महिला हल्द्वानी, संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में शीघ्र जैनेरिक दवाओं के स्टोर खोले जायेंगे। इस हेतु उन्होंने रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे दवाओं के स्टोर खोले जाने हेतु तुरंत तैयारियां शुरू करें। चैधरी ने सोसायटी के सचिव आरएन प्रजापति को निर्देश दिये कि वे तीन दिन के भीतर सभी जगह जैनेरिक दवा स्टोर खोलने की तैयारियां करें। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी एवं रेडक्रास के सदस्य टीम बनाकर बेस चिकित्सालयों, बीडी पान्डे चिकित्सालय व संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में भ्रमण कर चिकित्सकों के साथ बैठकर कर सुनिश्चित करें कि चिकित्सालय में किन-किन दवाओं का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है उसी के अनुसार जैनेरिक दवाओं की मांग करें। उन्होंने सुशीला तिवारी चिकित्सालय की तरह ही नैनीताल बीडी पान्डे चिकित्सालय में भी बिमारों के तिमारदारों के लिये रैन बसेरा का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा0 तारा आर्या को दिये। जिलाधिकारीे ने कहा कि जहां एक ओर गरीब मरीजों को जैनेरिक सस्ती दवायें उपलब्ध करायी जायेंगी वहीं बाहर से आने वाले मरीजों के तिमारदारों को रैन बसेरा में सस्ते में रहने को भी मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित किये जाने वाले जैनेरिक दवा स्टोर चैबीस घंटे खुले रहेंगे जिनमें प्रबंधक के साथ ही फार्मेसिस्ट व बिल बनाने हेतु कम्प्यूटर आपरेटर की तैनाती की जायेगी। आरएन प्रजापति द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि हल्द्वानी, रामनगर व नैनीताल चिकित्सालय में जैनेरिक दवा स्टोर बनाने का कार्य प्रगति पर है। हल्द्वानी बेस पुरूष व महिला चिकित्सालय में स्टोर बनाकर कम्प्यूटर की स्थापित कर दिये गये हैं, जिसपर जिलाधिकारी ने दो दिन के भीतर सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश देते हुये कहा कि मुख्य मंत्री द्वारा दवा स्टोर का उद्घाटन किया जायेगा

Leave A Comment