Breaking News:

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026



डीएम व अपर सचिव ने किया गुच्चू पानी में सफाई अभियान

PAHAL

देहरादून। गुच्चु पानी रेबर्स केव पर्यटन स्थल को साफ एवं सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्राम समृद्वि एवं स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन, स्वजल, नगर निगम, पर्यटन, खेल विभाग स्कूली छात्रों, स्वमं सहायता समूह, एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन एवं अपर सचिव राघव लांगर के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी भी सफाई अभियान में उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी ने कहा कि पर्यटन स्थलों को साफ एवं स्वच्छ रखना हम सभी कि जिम्मेदारी है तथा जिला प्रशासन सन द्वारा जो ग्राम समृद्वि एवं स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम के तहत जो सफाई अभियान चलाया गया है वह सराहनीय है ऐसे कार्यक्रम जनपद के सभी पर्यटन स्थलों पर चलाये जाने चाहिए जिससे पर्यटन स्थलों की सुन्दरता कायम रहे तथा अधिक से अधिक पर्यटन इन पर्यटन स्थलों पर आयें। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा विगत दिनों इस सुन्दर पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया गया था तथा जगह-जगह कुडे केे ढेर लगे होने के कारण इस सुन्दर पर्यटन स्थल की सुन्दरता खराब हो रही थी तथा बाहर से आने वाले पर्यटकों में इसका संदेष भी सही नही जा रहा था। इसी उद्ेष्य से इस नैसर्गिक पर्यटन स्थल सुन्दरता बनाये रखने के स्वच्छ भारत मिषन ग्राम समृद्वि एवं स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम के तहत जिला प्रषासन, स्वजल, नगर निगम, पर्यटन, स्वमं सहायता समूह, एवं जनप्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वाधान में सफाई अभियान चलाया गया तथा सफाई अभियान के दौरान कई कुन्तल कुडा इकट्ठा किया गया। उन्होने कहा कि पर्यटन में साफ सफाई एवं सुन्दर रखना हम सभी की जिम्मेदारीं परन्तु इसमें स्थानीय लोगों की जिम्मेदारी अधिक हो जाती है क्यों कि उन्हे अपने आस पास के वातावरण को साफ एवं स्वच्छ रखना है। उन्होने कहा कि उन्हे न अपने आप गन्दगी करनी है तथा नही दूसरों को करने देने हैॅ। इसमें स्थानीय लोग सहयोग करेगें तो पर्यटन स्थलों साफ सफाई एवं स्वच्छ रह सकते है। उन्होने कहा कि आप-पास का वातावरण साफ एवं सुन्दर रहेगा तो पर्यटन भी अधिक आयेगा जिससे इसका लाभ स्थानीय लोगों को ही प्राप्त होगा तथा उन्हे रोजगार के अवसर भी प्राप्त होगें। पर्यटन स्थल गुच्चु पानी में साफ सफाई रखने के लिए लीड बैक अधिकारी पंजाब नेषनल बैंक बी.एस. मार्तोलिया द्वारा वहा संचालित हो रही 9 दुकानदारों को दो-दो कुडादान जिलाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराये गये, जिसमें एक में जैविक कुडा रखने तथा एक में अजैकि कुडा रखने हेतु उपलब्ध कराये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस पर्यटन स्थल को पर्यटकों के लिए आकर्शित करने एवं उत्तराखण्ड की संस्कृति से रूबरू कराते हुए नदी के किनारे जो बड़े पुस्तों से दीवार निर्मित की गयी है उस पर संस्कृति विभाग के माध्यम से पेंटिंग करवायी जाये। उन्होने सिंचाई विभाग के अधिषासी अभियन्ता को निर्देष दिये कि गुफा से जो पानी नदी के रूप में प्रवाह हो रहा है नदी पर छोटे-2 तटबन्ध बनायें जानें जिस पर पानी एकत्रित होता रहे जहां पर्यटक जल क्रीड़ा कर सकें तथा पानी निर्बाध रूप से बहता इस अवसर पर अपर सचिव स्वजल राघव लांगर ने कहा कि इस पर्यटक स्थल एवं राबर्स केव की साफ-सफाई में सभी लोगों ने बड-चढ कर भाग लिया है जिसके लिए उन्होने सभी का आभार किया। इस अवसर पर सफाई के प्रति जागरूक रहेने के लिए उपस्थित लोगों को षपथ भी दिलाई गई तथा लोगों को सफाई के प्रति जागरूक रहने केे लिए प्रयास जगरूकता मंच द्वारा नुक्कड नाटक की भी सुन्दर प्रस्तुति दी गई जिसकी लोगों ने काफी सराहना की। इस अवसर पर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. रावत, ग्राम प्रधान जौहड़ी दुर्गेश गौतम, परियोजना निदेशक राजेन्द्र रावत, जिला विसका अधिकारी पी.के. पाण्डेय, मुख्य कृशि अधिकारी विजय देवराडी, कमाण्डेट होम गार्ड राहुल सचान, जिला पंचायत राज अधिकारी एम. जफरखान, मुख्य जिला शिक्षाअधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीडा अधिकारी राजेश मंमगाई, पर्यटन अधिकारी के.एस रावत, स्वजल के अधिकारी डाॅ हर्शमणी पंत सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि स्वमं सहायता समूह, महिला मगल दल तथा स्कूली छात्रों एवं सम्बन्धित अधिकारी कमर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment