Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



मैं एक फकीर हूॅं, लेकिन…..

NEGI

देहरादून। जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जी0एम0वी0एन0 के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश का अभिसूचना एवं सुरक्षा तंत्र पूरी तरह फेल हो चुका है। आलम यह है कि प्रदेश में माफिया तंत्र एवं सरकार के फर्जीवाड़े के खिलाफ लड़ने वाले नेताओं/समाजसेवियों एवं प्रदेश हित के बारे में अभिसूचना /पुलिस/प्रशासन झूठी रिपोर्ट घर बैठकर ही तैयार कर उनके हकों पर डाका डाल रहा है। यहां ईसी रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री नेगी ने कहा कि विभाग की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि मेरी सुरक्षा/जीवन के खतरे के बारे में जो रिपोर्ट शासन को प्रेषित की गयी है वो रिपोर्ट शत्-प्रतिशत् गलत/फर्जी हैं। इस रिपोर्ट में मेरे खिलाफ सितम्बर 2017 तक मात्र पाॅंच मुकदमें दर्शाये गये हैं, जबकि मेरे खिलाफ लगभग 7-8 मुकदमें दर्ज थे, जो कि जनता के हितों को लेकर लड़े गये थे तथा उनमें से 4 मुकदमें न्यायालय द्वारा वापस किये जा चुके हैं। एक मुकदमा उच्च न्यायालय में वापसी हेतु लम्बित है। एक मुकदमा सी0जे0एम0 न्यायालय देहरादून में वापसी हेतु लम्बित है। उक्त के अतिरिक्त कई मुकदमों में गलत धारायें दर्शायी गयी हैं तथा कहीं भी जनहित याचिकाओं का उल्लेख नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त एक फर्जी दारोगा पर भी मेरे द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। नेगी ने कहा कि हैरानी कि बात यह है कि उक्त रिपोर्ट में मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी दर्शायी गयी है, जबकि उच्च न्यायालय को प्रेषित रिपोर्ट/गहन जाॅंच रिपोर्ट में भी पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढवाल उल्लेख कर चुके हैं कि नेगी के पास कोई सम्पत्ति नहीं है तथा मेरे द्वारा भी उच्च न्यायालय में दिये गये शपथ पत्र में कोई सम्पत्ति होना नहीं दर्शाया गया है, यानि मैं एक फकीर हूॅं, लेकिन इन तथ्यों के बावजूद भी झूठी रिपोर्ट शासन को भेजी गयी, इसी प्रकार मेरे जीवनभय के बारे में उल्लेख किया गया कि इनके जीवन को कोई भय नहीं है। नेगी ने कहा कि माफियाओं/सरकार के खिलाफ लड़ने वाले नेताओं को सरकार की नजर में कोई भय नहीं है, अगर भय दिखता है तो सिर्फ रेता चोरों (खनन माफिया) के जीवन के बारे में। सरकार को सिर्फ माफियाओं के जीवन की चिंता है। नेगी ने कहा कि प्रदेश अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं सीमाओं/माओवादी/आतंकवादी आदि तमाम चिंताओं से जूझता है, लेकिन सुरक्षा एवं अभियेाजन विभाग जब एक समाजसेवी की ही सही रिपोर्ट नहीं भेज पा रहा है तो प्रदेश की सुरक्षा का क्या होगा। पत्रकार वार्ता में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, मौ0 असद, ओ0पी0 राणा, प्रभाकर जोशी उपस्थित रहे।

Leave A Comment