Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



“खेल महाकुम्भ” में दिव्यांगों ने दिखाया दम-खम

khel mahakumbh

देहरादून। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित की जा खेल महाकुम्भ राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के तहत आज दिव्यांग वर्ग के प्रतिभागियों की प्रतियोगितााओं का आयोजन किया गया। दिव्यांग वर्ग की प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ सचिव युवा कल्याण डा0 भूपिन्दर कौर औलख ने मशाल प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दिव्यांग वर्ग के विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरास्ट्रीय प्रतिभागियों द्वारा मशाल रिले दौड़ का आयोजन किया गया। मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा, रायपुर देहरादून में आज दिव्यांग जनों की विभिन्न वर्गों में एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आर्थोपैडिक वर्ग के अन्तर्गत लेग कैटेगरी में 400 दौड़ में रजत सिंह देहरादून प्रथम, सत्यप्रकाश उधमसिंह नगर द्वितीय, सूर्यप्रताप भण्डारी उधमसिंह नगर तृतीय स्थान पर रहे। हैण्ड कैटेगरी में 400 दौड़ में दुर्गा दत्त नैनीताल प्रथम, सुन्दर सिंह अल्मोड़ा द्वितीय, रियासत अली चम्पावत तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ ब्लाइण्ड कैटेगरी में आशीष टिहरी प्रथम, सागर देहरादून द्वितीय अमित कुमार बागेश्वर तृतीय स्थान पर रहे। मूकबधिर के अन्तर्गत गोलाफेंक प्रतियोगिता में अविनाश हरिद्वार प्रथम, शाहिल हरिद्वार द्वितीय रहे। 100 मीटर मूकबधिर प्रतियोगिता में आशीष उत्तरकाशी प्रथम, आयूष टिहरी द्वितीय तथा वंश हरिद्वार तृतीय रहे तथा महिलावर्ग में पहला स्थान खुशबू उधमसिंह नगर प्रथम, नेहा उधमसिंह द्वितीय तथा तृतीय पूनम उधमसिंह नगर रही। 100 मीटर हैण्ड कैटेगरी के अन्तर्गत कासिम अली उधमसिंह नगर प्रथम, अनुज हरिद्वार द्वितीय तथा सुरेन्द्र उधमसिंह नगर तृतीय रहे। लम्बीकूद की प्रतियोगिता में मूकबधिर वर्ग में आशीष उत्तरकाशी प्रथम, किशन उधमसिंह नगर द्वितीय तथा पुनेष हरिद्वार तृतीय रहे। व्हील चेयर कैटेगरी में गोलाफेंक प्रतियोगिता में पहला स्थान रवि सनवाल हरिद्वार, वरूण जैन देहरादून द्वितीय तथा सत्येन्द्र हरिद्वार तृतीय स्थान पर रहे। गोलाफेंक आर्थोपैडिक सीटिंग कैटेगरी में प्रदीप हरिद्वार प्रथम, राजेन्द्र पिथौरागढ़ द्वितीय तथा योगेन्द्र चमोली तृतीय स्थान पर रहे महिला वर्ग में शीबा देहरादून प्रथम, सुनीता उधमसिंह नगर द्वितीय तथा प्रेमा उधमसिंह नगर तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर सचिव युवा कल्याण डा0 भूपिन्दर कौर औलख तथा निदेशक युवा कल्याण विम्मी सचदेवा ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किये गये। इस अवसर पर पैरालिम्पिक एशोसियशन आॅफ उत्तराखण्ड के सचिव प्रेम कुमार, पीताम्बर चैहान के साथ ही विभाग से संयुक्त निदेशक राकेश डिमरी, अजय कुमार अग्रवाल उप निदेशक, उप निदेशक शक्ति सिंह, सहायक निदेशक एसके जयराज सहायक समादेष्टा नीरज गुप्ता, शरद सिंह भण्डारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, बी0 एस0 रावत, मनोज कापड़ी, मुकेश भट्ट, मुकेश कण्डारी एवं समस्त युवा कल्याण निदेशालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Comment