Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



सीएम मोबाइल एप पर शिकायत और दिव्यांग एवं वृद्ध महिला के घर पर लगा पानी का कनेक्शन

trivendra-singh-rawat

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मोबाईल एप के माध्यम से टिहरी जनपद के विकासखण्ड चम्बा के भेटुडी ग्राम की दिव्यांग वृद्ध महिला  आनन्दी उनियाल के पानी के नए कनेक्शन की समस्या का त्वरित समाधान हुआ है।  उनियाल पेयजल की समस्या से परेशान थी, उन्हें काफी समय से पानी गांव के दूसरे स्रोत से लाना पड रहा था। उन्होंने अपनी समस्या नगरपालिका परिषद टिहरी की वार्ड नं 09 की सभासद  उर्मिला महर सिलकोटी को बताई। श्रीमती महर ने दिव्यांग वृद्ध महिला की समस्या के निदान हेतु समस्या मुख्यमंत्री एप पर भेजी। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा एम.डी. उत्तराखण्ड पेयजल निगम को इस शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। एम.डी. पेयजल निगम द्वारा अधिशासी अभियन्ता जल निगम निर्माण शाखा नई टिहरी को दिव्यांग वृद्ध महिला आनन्दी उनियाल के घर पर तुरंत पानी का नया कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए गये। निर्देशों के अनुपालन में अधिशासी अभियन्ता जल निगम निर्माण शाखा नई टिहरी के द्वारा गत 31 मार्च, 2018 भेटुडी गांव की दिव्यांग वृद्ध महिला के घर पानी का कनेक्शन सारज्यूला पम्पिंग योजना के तहत उपलब्ध करा दिया गया। पानी का नल घर पर लगने और पानी सुचारू रूप से आने पर  आनन्दी उनियाल ने कहा कि वह अपने घर पर पानी का कनेक्शन लगाने के लिए कई जगह गुहार लगा चुकी थी। वृद्ध होने के कारण दूर से पाने लाने पर उन्हें प्रतिदिन काफी तकलीफ हो रही थी। तब सामाजिक कार्यकर्ता  उर्मिला मेहर ने उनकी मदद करने का बीड़ा उठाया और उन्होंने पानी की समस्या के समाधान के लिए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के मोबाइल एप पर की। मुख्यमंत्री का यह एप्प गरीब व बेसहारा लोगों के लिये काफी लाभदायक सिद्ध हो रहा है।

Leave A Comment