Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को 6 महीने की सजा, 11 करोड़ जुर्माना

rajpal-yadav

बॉलीवुड अभिनेता  राजपाल यादव  को चेक बाउंस केस में कड़कड़डूमा कोर्ट  ने 6 महीने कैद की सजा सुनाई है साथ ही 1.60 करोड़ रु. प्रति मामला जुर्माना लगाया है. अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की पत्नी राधा पर भी 10 लाख रुपये प्रति केस जुर्माना लगाया है. दोनों को चेक बाउंस से जुड़े सात मामलों में यह सजा सुनाई गई है. इस तरह उन्हें लगभग 11.20 करोड़ रु. बतौर जुर्माना चुकाना होगा. हालांकि सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद ही उन्हें जमानत मिल गई. राजपाल ने कहा, “मैं कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं, और हायर कोर्ट में अपील करूंगा.” कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को कर्ज के मामले में दोषी पाया था और आज सजा का ऐलान किया गया. राजपाल यादव ने 2010 में फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, कर्ज अदायगी के लिए जो चेक दिए थे वो बाउंस हो गए थे जिसके बाद मामला अदालत में चला, और अदालत ने राजपाल को दोषी करार दिया था. राजपाल यादव ने 3 से 6 दिसंबर 2013 तक जेल में चार दिन काटे थे, जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट की खंडपीठ ने उनकी अपील पर सजा निलंबित कर दी थी. राजपाल यादव मशहूर कॉमेडियन रहे हैं और उन्होंने ‘भूलभुलैया’ और ‘चुपके चुपके’ जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी के जौहर दिखा चुके हैं.1999 में राजपाल यादव ने ‘दिल क्या करे’ से बॉलीवुड करियर शुरू किया था. राजपाल यादव नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पास आउट हैं.

Leave A Comment