Breaking News:

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026



उत्तराखण्ड बोर्ड रिजल्ट : 10वीं में काजल व 12वीं में दिव्यांशी रही टॉपर

exam topper

देहरादून/रामनगर | उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिया। 10वीं में कुल 74.57 प्रतिशत बच्चे और  12वीं में 78.97 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। प्रदेश में 1 लाख 30 हजार 94 बच्चों से दसवीं और एक लाख 46 हजार 166 विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभापति आरके कुंवर ने रिजल्ट घोषित किए। 10वीं में ऊधमसिंहनगर के राणा प्रताप इंटर कॉलेज की छात्रा काजल प्रजापति टॉपर रहीं। काजल ने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्तराखण्ड बोर्ड में टॉप किया है। 12 वीं में 78.97 फीसदी हुए विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। आरएलएस चैहान इंटर कॉलेज जसपुर की छात्रा दिव्यांशी राज टॉपर रहीं। दिव्यांशी को 98.40 प्रतिशत नंबर मिले हैं। विद्यालयी शिक्षामंत्री अरविंद पांडे द्वारा उत्तराखंड बोर्ड का दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट जारी किया गया। उत्तराखण्ड बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों ने फिर बाजी मारी। 12वीं में 82.83 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई, तो 75.03 प्रतिश छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं 10वीं में 80.22 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। 10वीं में मात्र 68.96 प्रतिशत छात्र ही पास हो पाए। दसवीं की परीक्षा में बागेश्वर का जलवा बरकरार रहा। बागेश्वर जिले के 84.06 प्रतिशत बच्चे पास हुए और हरिद्वार सबसे फिसड्डी रहा, दसवीं में हरिद्वार के 64.96 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भी बागेश्वर जिले का जलवा रहा, 12वीं में जिले के 91.99 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण रहे। हरिद्वार सबसे फिसड्डी जिला रहा यहां 66.09 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभापति डॉ. आरके कुंवर ने कहा कि बोर्ड का नतीजों में पहाड़ के बच्चों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। खासकर बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के विद्यार्थियों का पासिंग प्रतिशत 80 के पार ही रहता है। पहाड़ में शिक्षकों की तैनाती पर हम काम कर रहे हैं। मैदान में शिक्षक होने के बावजूद नतीजें बेहतर क्यों नहीं आ रहे हैं, इस पर भी गौर किया जाएगा।

प्रदेश भर में बागेश्वर जिले का रहा सबसे बेहतर प्रदर्शन

हाईस्कूल में बागेशवर का रिजल्ट 84.06 के साथ अव्वल रहा। जबकि रूद्रप्रयाग 81.87,पौड़ी 81.13 व पिथौरागढ़ का 80.63 प्रतिशत रिजल्ट रहा। जबकि मैदानी जिलों में हरिद्वार  64.96 और उधमसिंह नगर 64.75 रिजल्ट के साथ फिसड्डी रहे। इंटर में भी बागेश्वर  91.99 लेकर अव्वल रहा। जबकि रुद्रप्रयाग 89.77, पिथौरागढ़ 86.13 व अल्मोड़ा 86.06 प्रतिशत रिजल्ट रहा। जबकि मैदानी जिलो में हरिद्वार  66.09 रिजल्ट के साथ फिसड्डी रहा।

Leave A Comment