Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



देहरादून के अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का संचालन एवं देख-रेख का कार्य आईएफएलएस को, जानिए ख़बर

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को रायपुर, देहरादून स्थित राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में देहरादून एरिना का विधिवत शुभारम्भ किया। देहरादून एरिना में निजी-सार्वजनिक भागीदारी के अन्र्तगत राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का संचालन एवं देख-रेख का कार्य अगले 30 वर्षो तक निजी कम्पनी आईएफएलएस द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र तथा खेल मंत्री  अरविन्द पाण्डेय की उपस्थिति में खेल विभाग उत्तराखण्ड सरकार तथा निजी कम्पनी आईएफएलएस के बीच यह समझौता किया गया। खेल विभाग एवं आईएफएलएस का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने इस समझौते को ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त है। समझौते से खेलों, विशेषकर क्रिकेट को ग्रासरूट लेवल तक प्रोत्साहित करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियाॅं तथा राज्य के युवाओं की स्वाभाविक संर्घषशील प्रवृति के साथ ही यदि उचित प्रशिक्षण की व्यवस्था हो तो राज्य को अनेक खेल प्रतिभाएं मिल सकती हैं। उत्तराखण्ड के खिलाड़ी अन्य राज्यो, राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय स्तरों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य सरकार खेलो के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ ही खेल संस्कृति को भी  बढ़ावा दे रही है। राज्य में वाटर स्पोर्टस की अच्छी सम्भावनाएं है। उत्तकाशी में भी वाटर स्पोर्टस की असीम सम्भावनाएं है। यहां की झीले गहरी व प्राकृतिक रूप से बेहद सुन्दर है। हमारे पास अन्र्तराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम है। अल्मोड़ा में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज विकसित करने हेतु स्वीकृति दे दी गई है। उत्तराखण्ड में पर्याप्त खेल प्रतिभाओं के साथ ही यहां की भौगोलिक परिस्थितियां भी खेलो को प्रोत्साहित करती है। राज्य सरकार अपनी उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहायता देगी। हमारे बच्चो का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। इस अवसर पर विधायक  उमेश शर्मा काऊ, मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह, सचिव खेल डा0 भूपिन्दर कौर औलख, निदेशक खेल विभाग  विम्मी सचदेवा रमन भी उपस्थित थे।

Leave A Comment