Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



ट्रेक ने लांच किया कस्टमाइज़्ड फाइनेंस प्रोग्राम

Navneet Banka - Country Manager - Trek
हल्द्वानी। भारत के विभिन्न इलाकों और भिन्न-भिन्न जीवनशैली वाले लोगों तक अपने विश्व स्तर के प्रॉडक्ट्स पहुंचाने के लिए दुनिया की अग्रणी साइकल निर्माता कंपनी ट्रेक बाइसिकल ने बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है। यह अमेरिकन कंपनी एक अभिनव कंज्यूमर फाइनेंस प्रोग्राम लेकर आई है जिसके तहत पूरे भारत में ट्रेक के अधिकृत रिटेल स्टोर्स से कंपनी के प्रॉडक्ट्स खरीदने वाले ग्राहकों को ज़ीरो डाउन पेमेंट और नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिलेगी। पूरे भारत में ट्रेक के पहले से ही 26,000 ग्राहक हैं; हाल ही में कंपनी ने देश में अपने 100 प्रतिशत सबसिडरी ऑपरेशंस शुरु किए हैं। दुनिया की एक सबसे ज्यादा तकनीकी रूप से उन्नत बाइसिकलिंग कंपनी के रूप में प्रसिद्ध ट्रेक रोड, माउंटेन व हाइब्रिड श्रेणियों में 42 साइकल मॉडलों की रेंज के साथ ही ट्रेक और बोंटारेजर पार्ट्स, ऐक्सैसरीज़, मर्चेंडाइज़ व राइडिंग गियर की विस्तृत रेंज भी प्रस्तुत करती है तथा दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, गाजियाबाद, गोवा, हल्द्वानी, इंदौर, लुधियाना, मैंगलोर, नागपुर, नासिक, पटियाला और विशाखापट्नम में 19 स्टोर्स पर ये सब उपलब्ध हैं। ट्रेक बाइसिकल इंडिया के कंट्री मैनेजर नवनीत बंका ने इस गठबंधन पर कहा, ’’ट्रेक के लिए भारत एक प्रमुख बाजार है और अपने सबसिडरी ऑपरेशंस के जरिए दुनिया में तकनीकी रूप से सबसे उन्नत साइकलें यहां लाकर हम बहुत उत्साहित हैं। हमारा फोकस इस पर है कि ट्रेक साइकलें खरीदने व उनके मालिक बनने का बेहतरीन अनुभव देकर इस सैगमेंट को बढ़ाएं; साथ ही भारत में लैज़र और प्रतिस्पर्धी साइकलिंग के स्पोर्ट को बढ़ावा दिया जाए। बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ यह कस्टमाइज़्ड फाइनेंस प्रोग्राम ग्राहकों को हमारी साइकल खरीदने का नो-कॉॅस्ट विकल्प देगा; आसान मासिक किस्तों में कीमत चुकाएं और साथ ही मजेदार और सामाजिक ढंग से सेहतमंद बने रहने के लिए बाइक का सदुपयोग करें।’’
यह गठबंधन होने पर बजाज फाइनेंस लिमिटेड-लाइफस्टाईल फाइनेंस के बिज़नेस हैड मनोज मदान ने कहा, ’’इस तालमेल का लक्ष्य है फाइनेंस की सुविधा के साथ साइकल के विविध मॉडल चुनने का मौका देना ताकि बिना झंझट के ग्राहक अपनी मनपसंद साइकल खरीद सकें। यह आगे की ओर एक ऐसा कदम है जो सुविधाजनक भुगतान विकल्प के साथ ग्राहकों को तकनीकी रूप से उन्नत साइकिल उपलब्ध कराएगा। यह कदम हमारी इस प्रतिबद्धता को फिर से पुख्ता करता है कि ग्राहकों की खरीदने की क्षमता बढाएं और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में मददगार बनें।

Leave A Comment